BHOPAL से बंगाली महिला गायब, फर्जी नाम से रह रही थी, पुलिस को तलाश

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिल्कुल अलग तरह के अपराध सामने आ रहे हैं। अब भोपाल पुलिस को एक बंगाली महिला की तलाश है। यह महिला अपना नाम बदलकर भोपाल में रह रही थी। इसका कनेक्शन होशंगाबाद के एक युवक से भी पता चला है। महिला ने फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाने की कोशिश की और जब पकड़ी गई तो फरार हो गई। 

महिला के पास आशा जाटव नाम के आधार और पैन कार्ड भी थे

पुलिस इंस्पेक्टर संजय सोनी के मुताबिक यह महिला भोपाल के कोलार क्षेत्र में रहती है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। अपना नाम आशा जाटव बताती थी। उसने कुछ समय पहले पासपोर्ट के आवेदन किया था। इसलिए उसका पुलिस वेरिफिकेशन थाने में पहुंचा था। जहां महिला ने पुलिस को खुद की पहचान से जुड़े दस्तावेज दिए थे। पुलिस ने दस्तावेजों का परीक्षण कराया तो वह फर्जी निकले। 

बंगाल पुलिस ने पोल खोल दी

महिला ने पश्चिम बंगाल के जिस गांव का नाम बताया था, वहां के सरपंच ने उसकी पुष्टि नहीं की। साथ ही जिस स्कूल का नाम बताया था, वहां के प्राचार्य ने भी उसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने पूरी पड़ताल में पाया कि उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज फर्जी हैं। महिला ने होशंगाबाद के रहने वाले एक युवक से शादी भी की है।

कार्रवाई की भनक लगते ही लापता हो गई

अब महिला अपने घर से गायब है। इसे पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द आरोपी महिला की को तलाशने के दावे पुलिस कर रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!