BHOPAL में एक और मछली पकड़ी गई, होटल में पहचान छुपाकर आई थी, लड़की को भी लाई थी

0
भोपाल शहर को जहरीली मछलियों ने परेशान कर रखा है। कई मछलियां जेल में है फिर भी घटनाएं कम नहीं हो रही है। आज एक होटल से एक मछली को पकड़ा गया। उसके साथ एक लड़की भी थी। मछली ने अपनी पहचान छुपा कर एंट्री की थी। यहां बता दें कि, मछली का मतलब ऐसे गिरोह के सदस्यों से है, जो लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का काम करते हैं। इसके लिए उन्हें फंडिंग की जाती है। 

आज की घटना का विवरण

होटल में अचानक एक संगठन के कुछ लोग दाखिल हुए। होटल के कमरे से एक लड़के और लड़की को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि, लड़का एक फिटनेस सेंटर में ट्रेनर का काम करता है। उसका असली नाम कुछ और है जबकि होटल में उसने अपनी पहचान छुपा कर एंट्री ली थी। उसके साथ एक लड़की भी थी। जैसे ही संगठन के सदस्यों को पता चला कि, युवक ने अपनी पहचान छुपाई है, तत्काल पुलिस को कॉल कर दिया गया। पुलिस युवक को पड़कर थाने ले गई। फिलहाल पूछताछ चल रही है। इन्वेस्टिगेशन के बाद सारी कहानी सामने आएगी। 

संगठन के लोगों ने ऐसा क्यों किया, उनका क्या प्रॉब्लम थी

दरअसल, भोपाल में एक मछली गैंग सक्रिय है। गैंग का सरगना अपने नाम के आगे "मछली" लगता है। उसके भोपाल में बड़े लंबे पॉलीटिकल कनेक्शंस है। यह गैंग दूसरे शहरों से भोपाल में पढ़ने के लिए आई लड़कियों को झूठे प्यार के जाल में फंसाते हैं। इसके लिए अपना नाम और पहचान बदलते हैं। इस काम के लिए लड़कों को फंडिंग की जाती है। फिर लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाते हैं। लड़के जब प्राइवेट फोटो वीडियो सरगना के साथ शेयर करते हैं तो उन्हें फंडिंग की दूसरी किस्त मिल जाती है। इसी दौरान लड़की को नशीली दावों की लत लगा दी जाती है। इस काम के लिए अलग से इनाम मिलता है। अंत में लड़की को ब्लैकमेल किया जाता है। गैंग का सरगना जो चाहता है लड़की को करना पड़ता है। कभी किसी होटल और कभी किसी फार्म हाउस में जाना पड़ता है। बुर्का पहनना पड़ता है। रोजा रखना पड़ता है। 

इस मामले का खुलासा हो चुका है और कई लड़के जेल में है लेकिन गैंग का सरगना अभी भी खुलेआम घूम रहा है। यही कारण है कि कुछ संगठन सक्रिय हो गए हैं, जो पता लग रहे हैं कि गेम की कितने सदस्य शहर में सक्रिय हैं और उनकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। ऐसे लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौपा जा रहा है। रिपोर्ट: शैलेंद्र पटेल। 
स्पेशल नोट: पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया इसलिए हमने किसी भी पक्ष का नाम प्रकाशित नहीं किया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!