BHOPAL SAMACHAR: पर्यटन और संस्कृति वालों ने यह क्या कर डाला, भाजपा किस मुंह से संस्कृति की बात करेगी

मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय ने एक ऐसा काम कर दिया है, जिसके कारण आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, अपने ही कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे। 

भारत की सबसे विवादित प्रोड्यूसर के साथ एग्रीमेंट?

समाचार यह है कि, बालाजी टेली फिल्म की सुश्री एकता कपूर और अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन श्री शिव शेखर शुक्ला के मध्य अनुबंध हुआ, जिसमें बालाजी टेली फिल्म आगामी 5 वर्ष में मध्य प्रदेश में 50 करोड रुपए की लागत से फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया जाएगा। लेकिन बात सिर्फ इतनी सी नहीं है। यह एग्रीमेंट एकता कपूर के साथ हुआ है। वही एकता कपूर जो भारत की सबसे विवादित टीवी सीरियल प्रोड्यूसर है। यह बात सही है कि 2020 में एकता कपूर को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत का चौथा सर्वोच्च सिविलियन अवॉर्ड "पदम श्री अवार्ड" दिया गया था लेकिन लेटेस्ट न्यूज़ यह है कि, 2025 में भारत सरकार ने एकता कपूर द्वारा स्थापित ओटीटी प्लेटफॉर्म ALTBalaji को प्रतिबंधित कर दिया है। 

एकता कपूर की उपलब्धियां 

  • टीवी अवॉर्ड्स: 2006 में इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड फॉर बेस्ट सीरियल-ड्रामा (क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लिए) और इंडियन टेली अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेली सीरियल।
  • फिल्म अवॉर्ड्स: 2010 में फिल्म अवॉर्ड फॉर मोस्ट एंटरटेनिंग प्रोड्यूसर।
  • पद्म श्री अवॉर्ड (2020): कला के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत का चौथा सर्वोच्च सिविलियन अवॉर्ड।
  • इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड (2023): वैश्विक स्तर पर मान्यता।

इसके बाद फिर एकता कपूर ने  ALTBalaji की शुरुआत की। और विवादों का सिलसिला शुरू हो गया। 

एकता कपूर से जुड़े विवाद

ओटीटी प्लेटफॉर्म ALTBalaji पर अश्लील कंटेंट का आरोप (2025): जुलाई 2025 में केंद्र सरकार ने ALTBalaji को बैन कर दिया, क्योंकि वेब सीरीज में अश्लीलता का आरोप लगा। एकता ने सफाई दी कि वे इससे अलग हो चुकी हैं और कोई जुड़ाव नहीं है। पहले 2015 में उनके कॉन्ट्रैक्ट में "न्यूडिटी क्लॉज" का विवाद हुआ था, जिसमें एक्टर्स को न्यूड सीन से इनकार करने पर पेनल्टी का प्रावधान था।

सैनिकों का अपमान का आरोप (फरवरी 2025): 

एक वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों का कथित अपमान दिखाने पर पुलिस जांच हुई। अगस्त 2025 में पुलिस ने कोई आपराधिकता न पाए जाने की रिपोर्ट दी। इससे जुड़े 108 वकीलों ने राष्ट्रपति से उनका पद्म श्री रद्द करने की मांग की, दावा किया कि उनके कंटेंट ने नैतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया। एकता ने इसके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर करने की योजना बनाई। इसके बाद क्या हुआ, इंटरनेट पर इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता है।

POCSO एक्ट के तहत केस (अक्टूबर 2024): 

एक वेब सीरीज में नाबालिग को अंतरंग दृश्य दिखाने के आरोप में एकता और उनकी मां शोभा कपूर पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई। 

एकता कपूर से संबंधित अन्य व्यक्तिगत विवाद: 

अप्रैल 2025 में रेडिट पर उन्हें "अपमानजनक और रूढ़िवादी" बताया गया, जहां कहा गया कि वे इंडस्ट्री में खराब मिसाल हैं। जून 2025 में राम कपूर के साथ पुरानी दुश्मनी का जिक्र आया, जब राम ने एक इंटीमेट सीन के बाद के विवाद का उल्लेख किया।

सिर्फ एक सवाल

भारतीय कला के क्षेत्र में भारत भवन जैसी मूल्यवान संपत्ति को धारण करने वाले भोपाल और मध्य प्रदेश की पहचान काफी साफ सुथरी है। यहां कला और कलाकारों का सम्मान किया जाता है। एकता कपूर जब मध्य प्रदेश में टीवी सीरियल और वेब सीरीज बनाएगी, तो क्या विश्वास पूर्वक कहा जा सकता है कि, भारतीय कला और संस्कृति का सम्मान बरकरार रहेगा। कांग्रेस की चिंता नहीं है, क्योंकि उनकी नीति में एकता कपूर फिट बैठती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किस अभियान के साथ इस एग्रीमेंट के बारे में समाज को बता पाएंगे। क्या भारतीय जनता पार्टी में इस एग्रीमेंट को लेकर स्वीकार्यता बन पाएगी?
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!