BHOPAL का सिद्दीकी JABALPUR की सीमा से सचिन बनाकर मिला, बुर्का पहनकर घुमाने ले जाता था

भोपाल और इंदौर में इस तरह की घटनाएं रोज सामने आ रही है। इस बार भोपाल का एक युवक, इंदौर की आरक्षित जाति की एक युवती से अपनी पहचान बदलकर मिला। उसको इंप्रेस किया, फिर प्रपोज किया, शादी का वादा किया और फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद बताया कि वह शर्मा नहीं सिद्दीकी है। लड़की ने मना किया तो ब्लैकमेल करने लगा। करणी सेना के संरक्षण के कारण मामला दर्ज हो सका। 

जबलपुर की सीमा को भोपाल में जॉब तो नहीं मिला, जी का जंजाल मिल गया

इंदौर के विजयनगर पुलिस थाने में 26 साल की लड़की सीमा (काल्पनिक नाम), करणी सेना के पदाधिकारी के साथ थाने पहुंची। आरक्षित जाति वर्ग की लड़की जबलपुर की रहने वाली है और नौकरी की तलाश में 2 साल पहले भोपाल आई थी। यहीं पर उसकी एक युवक से मुलाकात हुई जिसे अपना नाम सचिन शर्मा बताया था। जब भोपाल में उसकी नौकरी नहीं मिली तो इंदौर चली गई। यहां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिल गई और दूसरों क्षेत्र में किराए पर रूम लेकर रहने लगी। इस दौरान सचिन लगातार उसके संपर्क में था। 3 जनवरी 2025 को सचिन लड़की से मिलने के लिए इंदौर आया। इसी दिन दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बने और शादी का वादा हुआ। सचिन ने इसी दिन कुछ फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। सीमा ने बताया कि इंदौर में जब वह अपने साथ घुमाने ले जाता था, तब उसे बुर्का पहन कर ले जाता था।

फिजिकल रिलेशन के बाद बताया वह शर्मा नहीं सिद्दीकी है

कुछ दिनों बाद शादी की बात आगे बढ़ाने के लिए सचिन ने सीमा को अपने एक रिश्तेदार से मिलवाया। रिश्तेदार मुसलमान था। जब सीमा ने सचिन से पूछा तो सचिन ने बताया कि वह भी मुसलमान है। उसका असली नाम शाद सिद्दीकी है, उसके पिता का नाम खालिद सिद्दीकी है। फिर बताएं की शादी के लिए अपना धर्म छोड़ना पड़ेगा। सीमा ने ऐसा करने से मना कर दिया लेकिन शाद सिद्दीकी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। 

होटल में बुलाकर पीटा, जाति सूचक गालियां दी

फोटो और वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। सीमा ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया। वह लक्ष्मी नगर वाले रूम पर आने लगा तो सीमा ने रूम बदल लिया। शाद सिद्दीकी ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इंफिनिटी होटल में मिलने के लिए बुलाया। यहां उसने फिर से फिजिकल रिलेशन बनाने की बात की। सीमा के मना करने पर उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक गालियां दी। 

जब लड़की बहुत परेशान हो गई तब किसी ने उसे करणी सेना के बारे में बताया। लड़की करणी सेना के ऑफिस में पहुंची। यहां प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह से मुलाकात हुई और फिर मानसिंह राजावत के साथ पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। करणी सेना के संरक्षण के कारण मामला दर्ज हो गया है लेकिन पुलिस ने अब तक शाद सिद्दीकी को गिरफ्तार नहीं किया है। रिपोर्ट: मुकेश मिश्रा

फ्लैशबैक:-
  • पिछले 3 महीना में भोपाल और इंदौर में इस तरह के 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सबका एक जैसा पैटर्न होता है। केवल लड़का और लड़की का नाम बदल जाता है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि, इसके लिए उन्हें फंडिंग मिलती है। 
  • लड़की से सोशल मीडिया पर चैटिंग दिखाने के बाद पहले फंडिंग मिलती है। 
  • लड़की का बुर्का में फोटो दिखाने के बाद दूसरी किस्त मिलती है। 
  • फिजिकल रिलेशन वाले प्राइवेट फोटो वीडियो के सबसे ज्यादा पैसे मिलते हैं। 
  • यदि लड़की से शादी करें तो पूरी शादी का खर्चा मिल जाता है। 
  • यदि शादी नहीं करते तो लड़की को कोठी पर भेजने का पैसा मिलता है। 
  • वहां पर लड़की को नौकरी मिलती है और वह किसी और से निकाह कर सकती है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!