अंग्रेजी बड़ी ही मजेदार और लगातार अपडेट होने वाली भाषा है। अंग्रेजी में एक शब्द है "slay" पीढ़ी परिवर्तन के साथ इसका अर्थ भी बदल गया है। पुराने जमाने में कुछ और होता था और आज के जमाने में कुछ और होता है। कि यहां हम आपको पारंपरिक और Gen Z दोनों के संदर्भ में slay meaning in hindi बताएंगे।
slay meaning in hindi for Gen Z
"slay" शब्द का उपयोग सोशल मीडिया पर आजकल काफी होने लगा है। Gen Z इसका सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। इंटरनेट या सोशल मीडिया पर Gen Z द्वारा "SLAY" शब्द का उपयोग मुक्त कंठ से प्रशंसा करने के लिए किया जाता है। इसका तात्पर्य होता है शानदार, आकर्षक, कमाल कर दिया, छा गए, बाजी मार ली, या इस प्रकार के दूसरे शब्द जिनकी भावनाएं इसके समान प्रशंसा करना है। उदाहरण के लिए:-
- You slayed that outfit! - तू उसे ड्रेस में छा गई!
- He slayed the competition - इसने प्रतियोगिता में बाजी मार ली।
- Wow, you slayed this look! - तू इस लुक में शानदार लग रहा है।
- She slayed that dance routine! - इसने डांस में कमाल कर दिया।
- This selfie is slaying the game! - यह सेल्फी तो सारा खेल बदल रही है। (बाजी मार रही है)
slay traditional meaning in hindi
पारंपरिक या प्राचीन शब्द में ऐतिहासिक युद्ध अथवा खूंखार हिंसक जंगली जानवर को मार डालने की स्थिति में "SLAY" शब्द का उपयोग किया जाता था। इसका अर्थ भी प्रशंसा करना होता था परंतु इसमें हिंसा शामिल थी। ऐसे शत्रु या जानवर को मारना, जिसका वध करना सामान्य तौर पर संभव नहीं है। कुछ प्राचीन कथाओं में नष्ट करने और हल्का कर देने के लिए भी "SLAY" शब्द का उपयोग किया गया है।
- The warrior slayed his enemies in the battle - हमारे योद्धा ने युद्ध में अत्यंत शक्तिशाली शत्रु का वध कर दिया।
- The hero slayed the dragon to save the village - हमारे हीरो ने गांव को बचाने के लिए ड्रैगन को मार डाला।
- The goddess Durga slayed the demon Mahishasura - दुर्गा माता ने महिषासुर जैसे राक्षस का वध कर दिया। (महिषासुर इतना खतरनाक था कि देवता भी उससे भयभीत थे।)
इस प्रकार प्राचीन साहित्य और कथाओं में भी "SLAY" शब्द का उपयोग असामान्य और अद्वितीय शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए किया जाता था और मुक्त कंठ से प्रशंसा करने के लिए किया जाता था। आधुनिक समय में भी Gen Z द्वारा "SLAY" शब्द का प्रयोग मुक्त कंठ से प्रशंसा करने के लिए किया जाता है। अंतर सिर्फ इतना है कि उसे समय योद्धाओं की प्रशंसा करने के लिए किया जाता था और अब प्रदर्शनकारियों की प्रशंसा करने के लिए किया जाता है। © Copyright- उपदेश अवस्थी।