RRB (Railway Recruitment Board) रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कोटियों के अंतर्गत CEN07/2024 के लिए परीक्षा का आयोजन दिनांक 10 सितंबर से 12 सितंबर 2025 को किया जाना है। उल्लेखनीय है कि परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में तीन शिफ्ट में किया जाएगा इस परीक्षा के लिए E-कॉल लेटर (प्रवेश पत्र/ एडमिट कार्ड)भी जारी किए जा चुके हैं। तो आज हम आपको RRB Teacher exam PRT/TGT/PGT के लिए लास्ट मिनिट रिवीजन के लिए प्रोफेशनल एबिलिटी(Professional Ability) विषय के कुछ इंर्पोटेंट क्वेश्चन देने जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी तैयारी को बूस्ट कर सकते हैं। इस न्यूज़ में आपको RRB द्वारा जारी मॉक टेस्ट(rrb Exam mock Test Link) की लिंक भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आप अपने एग्जाम के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं।
Rrb Exam mock Test Link
RRB द्वारा जारी मॉक टेस्ट (Rrb Exam mock Test Link) की लिंक भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आप अपने एग्जाम के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां क्लिक करके मॉक टेस्ट अटेम्प्ट कर सकते हैं। RRB द्वारा जारी मॉक टेस्ट के कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब यहां दिए गए हैं।
RRB teacher exam Gk question answer आरआरबी टीचर एग्जाम 2025 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
1. निम्नलिखित में से कौन सा मुगल बादशाह अकबर के नवरत्न में शामिल नहीं है?
Options-a- बीरबल
b- बैरम खान
c-तानसेन
d- अबुल फजल
Ans-b-बैरम खान
Trick To Learn King Akbar Navratn
इस सवाल का जवाब जानने से पहले आपको थे यह जानना जरूरी है कि बादशाह अकबर के नवरत्न कौन-कौन थे, जिसे एक आसान ट्रिक(BAT BAT M MDH) के माध्यम से याद कर सकते हैं, जिसके बाद आपको पता लग जाएगा कि इन नवरत्न के अलावा जो भी नाम दिया है वह बादशाह अकबर के नवरत्न में शामिल नहीं है। बादशाह अकबर के नवरत्न याद करने की ट्रिक को पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
2. सीमांत गांधी (Frontier Gandhi)के नाम किसे जाना जाता है?
Ans- खान अब्दुल गफ्फार खान
3. बंगाल का पहला गवर्नर जनरल कौन था?
Ans-वारेन हेस्टिंग्स
4. भारत में स्टेचू ऑफ़ यूनिटी किस बांध पर स्थित है?
Ans- सरदार सरोवर बांध
5. ट्यूनीशिया देश कहां पर स्थित है?
Ans- उत्तरी अफ्रीका में
RRB teacher exam General awareness question answer आरआरबी टीचर एग्जाम 2025 सामान्य जागरूकता प्रश्न उत्तर
6.निपाह क्या है?
Ans- वायरस
7. कृष्णा नदी पर कौन-कौन से बांध है?
Ans- अलमाटी बांध, श्रीशैलम बांध, नागार्जुन सागर बांध और प्रकाशम बांध
8. राज्यसभा के कितने सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं?
Ans-12
9. पीसीकल्चर(Pisciculture) शब्द का संबंध किससे है?
Ans- मत्स्य पालन
10. भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को शामिल किया गया है?
Ans-22
11. निम्न में से किस राज्य की सीमा नेपाल से नहीं लगती?
Options a- सिक्किम
b-असम
c-उत्तरांचल
d-उत्तर प्रदेश
Ans- असम
12. झारखंड की सीमा भारत के कितने राज्यों से लगती है?
Ans-5(बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा, पश्चिम बंगाल)
RRB teacher exam Gs question answer आरआरबी टीचर एग्जाम 2025 जनरल साइंस प्रश्न उत्तर
13. निम्नलिखित में से कौन सी एक धातु नहीं है?
Options-a-अल्युमिनियम
b-सोडियम
c-मर्करी (पारा)
d-फास्फोरस
Ans-d-फास्फोरस
14. किलोवाट घंटा किसकी इकाई है?
Ans- ऊर्जा
source- RRB Siliguri Official Website.
RRB teacher exam Professional ability Question answers -आरआरबी टीचर एग्जाम 2025 प्रोफेशनल एबिलिटी प्रश्न उत्तर
15. दंड या भय किसका उदाहरण है?
Ans- ऋणआत्मक प्रेरणा {Negative Motivation)
16. साइकिल चलाना भूल जाना और थोड़ी प्रैक्टिस करके फिर से याद आ जाना, किस प्रकार की स्मृति का उदाहरण है?
Ans- प्रक्रिया स्मृति(Procedural memory)
17. शिक्षक की अन्वेषण विधि(Heuristic Method) किसने दी?
Ans- आर्मस्ट्रांग
18. कौन सी शिक्षण विधि महात्मा गांधी की "नई तालीम" या मूल शिक्षा से सबसे अधिक संबंधित है?
Ans- गतिविधि विधि(Activity Method)
19. कौन सा नेतृत्व शैली हैंड्स ऑफ नेतृत्व कहलाती है ?
Ans- स्वेच्छाचारिता(Laissez-Faire)
20. "अगर तुम लेट आओगे तो, मैं तुम्हारी तनख्वाह काट लूंगा"- यह किस प्रकार के नेतृत्व का उदाहरण है?
Ans- अधिनायकवादी(Autocratic)
source-Memory Based Pyq Question & Answers Written By- Shailee Sharma (CTET Qualified)
डिसक्लेमर- यह आर्टिकल केवल आपकी पढ़ाई को आसान बनाने के लिए लिखा गया है। कृपया ऑफिशियल सिलेबस के अनुसार ही अपनी तैयारी करें,इसमें होने वाली त्रुटि के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं है। यह आर्टिकल परीक्षा में आने वाले प्रश्नों का दावा नहीं करता।