मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आबकारी आरक्षक पदों पर सीधी भर्ती एवं बैकलॉग भर्ती परीक्षा 2024 के उम्मीदवारों के लिए आपत्ती हेतु लिंक ओपन कर दी गई है। यह लिंक केवल तीन दिन एक्टिवेट रहेगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट की डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध है।
MPESB Excise Constable Recruitment Test 2024 Objection Link
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आबकारी आरक्षक परीक्षा के अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्शन लगाने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 4 दिन, दिनांक 22 सितंबर 2025 से दिनांक 25 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन प्रश्न /उत्तर पर आक्षेप हेतु कृपया यहां क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर Candidate Login इंटरफेस डिस्प्ले हो जाएगा। जहां एप्लीकेशन नंबर और TAC Code दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया दिए गए हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके जानकारी प्राप्त करें
Helpline Details :
Help-desk Number : 8448892364 & 8448892437
MPESB Instructions for Candidates
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ओर से घोषित की गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार प्रश्न एवं उत्तर पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
1.आपत्ति अभ्यावेदन हेतु प्रति प्रश्न रु 50/- का भुगतान देय होगा।
2.प्रश्नपत्र में किसी प्रकार की त्रुटिपूर्ण प्रश्नों / उत्तरो के संबंध में केवल परीक्षार्थी द्वारा अपनी आपत्तियों इस वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदर्शित लिंक के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती है।
3.ESB BHOPAL द्वारा प्रश्न-पत्र में त्रुटिपूर्ण प्रश्नों के साथ-साथ परीक्षार्थियों से प्राप्त ऑनलाइन अभ्यावेदनों पर विचार उपरान्त मूल्यांकन हेतु अंतिम "की"(अंतिम उत्तर) तैयार की जायेगी।
4.अंतिम उत्तर के संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
रिपोर्ट: शैली शर्मा, न्यूज़ सोर्स -मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ,भोपाल।