Madhya Pradesh: जानिए अलीराजपुर का नाम बदलकर आलीराजपुर क्यों किया?

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक जिले का नाम बदल दिया है। इसके लिए विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह निर्णय भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 21 अगस्त 2025 को जारी अनापत्ति पत्र के आधार पर लिया गया है। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

जिला अलीराजपुर का नया नाम आलीराजपुर

मध्य प्रदेश शासन की ओर से जनसंपर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव ने बताया कि, राज्य शासन ने जिला अलीराजपुर का नाम परिवर्तित कर आलीराजपुर करने की अधिसूचना जारी की है। राजस्व विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार जिला अलीराजपुर का नाम अब "आलीराजपुर" होगा। अलीराजपुर जिला 17 मई 2008 को झाबुआ जिले से अलग किया गया था। यह गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा के पास, मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में स्थित है। इस जिले कि भोगोलिक स्थिति पहाड़ी है, और यहाँ कि अधिकांश आबादी आदिवासी लोगों की है जो शहर के आस पास के छोटे गाँवों में रहते हैं।

मध्य प्रदेश के जिला अलीराजपुर के नाम को लेकर विवाद क्यों था

अलीराजपुर के स्थानीय विद्वान और सामाजिक संगठनों का मानना था कि "अली" शब्द इस इलाके की जनजाति संस्कृति और पहचान से मिल नहीं खाता। यह राठौड़ वंश का शासन क्षेत्र है। अलीराजपुर का भील समुदाय चाहता था कि उनके जिले का नाम ऐसा होना चाहिए जो उनकी संस्कृति को प्रदर्शित करता हो। संगठनों की ओर से प्रस्ताव रखा गया था कि इस जिले का नाम, भगोरिया नगरी, टंट्या भील नगर, या नर्मदा नगर होना चाहिए। सरकार ने आज सभी वर्गों से चर्चा करने के बाद सहमति के आधार पर अलीराजपुर का नाम बदलकर आलीराजपुर कर दिया। इतिहासकारों का मानना है कि, इस क्षेत्र का नाम आलीराजपुर ही था। यहां का गांव राजपुर काफी आलीशान था, इसलिए उसे आलीराजपुर कहा जाता था। बाद में मुगलों और अंग्रेजों ने इसका उच्चारण बदलकर अलीराजपुर कर दिया।

अली, आली और आलि में क्या अंतर है? 

"अली" और "आली" दिखने-सुनने में मिलते-जुलते हैं, लेकिन दोनों के अर्थ और संदर्भ अलग हैं। अली (Ali) अरबी मूल का शब्द है। इसका अर्थ होता है महान, श्रेष्ठ अथवा सबसे ऊंचा। मुस्लिम समाज में यह शब्द सबसे ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि हज़रत अली, पैग़म्बर मुहम्मद के दामाद और चौथे खलीफ़ा, का नाम "अली" था। 

जबकि आली (Ālī / Aali) शब्द संस्कृत और "प्राकृत" भाषा से आता है। संस्कृत में आलि" का अर्थ होता है, मित्र, सखी अथवा सहेली, संस्कृत में इस शब्द का दूसरा प्रयोग पंक्ति, समूह अथवा मंडली के लिए किया जाता है। 

हिंदी/राजस्थानी/भोजपुरी बोलियों में आली का अर्थ "ऊँचा, बड़ा, भव्य" भी होता है (उच्च = आलीशान)। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!