Jyotiraditya Scindia Dubai VIDEO: दुबई में मोदी के बाद सिंधिया का भव्य स्वागत

Updesh Awasthee
आज दिनांक 8 सितंबर 2025 को दुबई में भारत के केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अप्रवासी भारतीयों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे बीच भारत सरकार के सबसे हैंडसम मंत्री हैं। प्रतिक्रिया में श्री सिंधिया ने कहा कि, इस जीवन यापन (भारतीय राजनीति) में हैंडसम होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

दुबई में मोदी के बाद सिंधिया का भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आधिकारिक दौरे पर दुबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके भव्य स्वागत के दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सिंधिया जी के स्वागत के लिए दुबई में आयोजित की गई शानदार व्यवस्था ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरे में भारत-यूएई के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने की संभावनाएं चर्चा में हैं।

सिंधिया का कद बढ़ रहा है 

भारतीय राजनीति में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद लगातार बढ़ रहा है। वह पूरे भारत में डर कर रहे हैं। केवल जनता नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों को भी काफी समय दे रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में आने वाले नेताओं में श्री सिंधिया एक ऐसा नाम है जो बहुत तेजी से संघ और संगठन पर पकड़ बना रहे हैं। रिपोर्ट: मनीष शर्मा

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में आपके विचार और प्रतिक्रियाएं कृपया इस समाचार के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!