GUNA की 20 भुजी माता मंदिर में भगदड़ हो सकती है, कई महिलाएं बेहोश, कलेक्टर-एसपी लापरवाह

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के गुना में स्थित प्राचीन एवं चमत्कारी 20 भुजी माता के मंदिर में भगदड़ हो सकती है। आज कई महिलाएं बेहोश हो गई। मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई बंदोबस्त नहीं है। 

गुना में आज कई बार भगदड़ जैसे हालात बने

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनुशासनहीन भीड़ के कारण दर्शन के लिए घंटों इंतजार और तेज धूप के बीच धक्कामुक्की और भगदड़ जैसे हालात बनते रहे। भीड़ बढ़ने से लगभग एक दर्जन महिलाएं बेहोश हो गईं। कई लोग गिरते-पड़ते नजर आए, हालांकि बड़ी दुर्घटना टल गई। भक्तों को घंटों खड़े रहना पड़ा, जिससे बुजुर्ग और बच्चे परेशान रहे। लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया कि इतने अव्यवस्थित हालात के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

कंट्रोल नहीं किया तो कलंक लग जाएगा

मंदिर से लौट कर आए श्रद्धालुओं ने बताया कि, मौके पर मौजूद थाना प्रभारी और कुछ पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रहे। मंदिर परिसर में पुलिस बल की संख्या बेहद कम थी। मोर्चा संभालने में प्रशासनिक अधिकारियों की गैर-जिम्मेदारी साफ नजर आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल नवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आज के बाद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी। यदि स्थिति को तत्काल कंट्रोल नहीं किया तो सरकार के माथे पर कलंक लग जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!