Government Holidays october 2025! अक्टूबर के महीने में 18 दिन की छुट्टी

Bhopal Samachar
एक तरफ सरकार ने बचत फेस्टिवल शुरू करके माहौल बना दिया है और दूसरी तरफ अक्टूबर के महीने में कुल मिलाकर 18 दिन की छुट्टी मिल रही है। कुछ राज्यों में थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है लेकिन 15 दिन की छुट्टी तो जरूर मिल जाएगी। अक्टूबर के कैलेंडर में 2 दिन तो ऐसे हैं जब सरकारी कैलेंडर में कोई घोषित छुट्टी नहीं होगी लेकिन ना तो पब्लिक आएगी और ना ही कर्मचारी। 

अक्टूबर 2025 में सरकारी छुट्टियों के दिन

1 अक्टूबर महानवमी। 
2 अक्टूबर गांधी जयंती व विजयदशमी। 
3 अक्टूबर भरत मिलाप (लोकल छुट्टी)। 
4 अक्टूबर शनिवार। 
5 अक्टूबर रविवार। 
7 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती। 
11 अक्टूबर दूसरा शनिवार। 
12 अक्टूबर रविवार। 
18 अक्टूबर तीसरा शनिवार। 
19 अक्टूबर रविवार। 
20 अक्टूबर दीपावली। 
21 अक्टूबर (अघोषित अवकाश)।
22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा। 
23 अक्टूबर भाई दूज एवं चित्रगुप्त जयंती। 
25 अक्टूबर शनिवार। 
26 अक्टूबर रविवार।
28 अक्टूबर छठ महापर्व। 
31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेन्द्रदेव जयंती। 

छुट्टी के दिनों में क्या कर सकते हैं - Ideas to make good use of your vacation days

  • सबसे पहले तो मोबाइल और टीवी से दूर हो जाए और शरीर को पूरा आराम दें। 
  • तनाव कम करने के लिए संगीत सुने और पेड़ पौधों के नजदीक समय बिताएं। 
  • अपने परिवार के साथ समय बिताएं और जानने की कोशिश करें कि इस फेस्टिवल उनकी खुशियां कैसे बनाई जा सकती हैं। 
  • यदि फैमिली नहीं है तो अपनी पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ऑनलाइन कोर्स या शार्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम कर सकते हैं। 
  • यदि पुरानी यादों के कारण अच्छा नहीं लग रहा है तो यात्रा पर निकल जाइए। कुछ धार्मिक स्थलों पर दीपावली के महीने में काफी अच्छा आयोजन होते हैं। 
  • अपनी हेल्थ और फिटनेस के लिए काम कर सकते हैं। फुल बॉडी चेकअप करवा सकते हैं। 
  • सामाजिक और सामुदायिक कम कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। 
  • शॉपिंग तो आप करेंगे ही इसलिए हमने बताया नहीं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!