Bhopal News - जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की सूचना

Updesh Awasthee
भोपाल
: अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र भोपाल श्री आलोक शर्मा की अध्यक्षता में 16 सितंबर को सायं 04 बजे, जिला पंचायत सभागृह में बैठक आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल ने बताया कि बैठक में एम.पी.आर. विद्युत वितरण कं.लि., जल संसाधन, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी, आबकारी, प्रधानमंत्री सड़क योजना, कृषि, सामाजिक न्याय, शिक्षा (पीएमपोषण) एवं अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से विभाग से संबंधित एजेण्डा अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट: विजय/अवंतिका जायसवाल। 

आउटसोर्स कर्मियों के वेतन की तिथि निर्धारित

भोपाल: श्रम विभाग ने आउटसोर्स कर्मियों के हित में समय पर वेतन दिलाने की पहल की है। इसके लिये विभाग ने एक व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया है। श्रम विभाग के अपर सचिव श्री बसंत कुर्रे ने बताया है कि शासकीय कार्यालयों, निगमों मंडलों और प्राधिकरणों में अगर 1000 से कम आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं तो उन्हें भुगतान 7 तारीख तक किया जाना अनिवार्य है। इसी तरह 1000 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी होने पर उन्हें माह की 10 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाना अनिवार्य है। किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को निर्धारित समय सीमा में वेतन भुगतान न होने की स्थिति में शासन द्वारा संचालित WHATSAPP नंबर 0755-2555582 पर कर्मचारी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। रिपोर्ट: विजय/अरुण शर्मा
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!