BHOPAL NEWS: पंचशील नगर में शादी के पहले 19 वर्षीय लड़की की गला काटकर हत्या

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पंचशील नगर में 19 साल की एक लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी और हत्या वाले दिन रायसेन में शादी की एक रस्म अदायगी होने वाली थी। शादी की इस रस्म से पहले दुल्हन की हत्या हो गई। 

रायसेन में शादी की रस्म अदायगी होने वाली थी

टीटी नगर पुलिस को घटना की जानकारी लड़की के पिता ने दी। लड़की का नाम रोशनी है। लड़की के पिता ने बताया कि घर पर उनकी बेटी की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई के बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के पिता ने अपने भाइयों पर आरोप लगाया है। लड़की के पिता का कहना है कि मेरी बेटी की अच्छे परिवार में शादी तय हो गई थी। रायसेन में शादी की रस्म अदायगी होने वाली थी। तैयारी पूरी हो गई थी। रायसेन निकलने से पहले ही लड़की की हत्या कर दी गई। लड़की के पिता का कहना है कि मेरे भाई, मुझे ईर्ष्या रखते हैं। इसलिए उन्होंने मेरी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस का कहना है कि हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक हुई इन्वेस्टिगेशन में, लड़की के घर में किसी बाहरी व्यक्ति के आने के प्रमाण नहीं मिले हैं। यह घटना मंगलवार दिनांक 2 सितंबर 2025 को सुबह करीब 9:00 बजे हुई। पुलिस यह भी जाने की कोशिश कर रही है कि उसे समय घर में कौन-कौन था। रिपोर्ट: शैलेंद्र पटेल (सिटी रिपोर्टर)। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!