BHOPAL से यूपी-बिहार के रेल यात्रियों के लिए 3 जोड़ी दिवाली व छठ पूजा स्‍पेशल ट्रेनें

Updesh Awasthee
भोपाल
। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दीवाली व छठ के त्योहारी सीजन के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना होकर विभिन्न गंतव्यों के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-

मुम्बई सीएसएमटी-गोरखपुर- मुम्बई सीएसएमटी स्पेशल 

गाड़ी संख्या 01079 स्पेशल दिनांक 26.09.25 से 30.11.25 तक रात 22.30 बजे मुम्बई (सीएसएमटी) से प्रस्थान  कर अगले दिन 10.00 एवं गाड़ी संख्या 01080 स्पेशल दिनांक 28.09.25 से 02.12.25 के बीच गोरखपुर से 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.40 बजे मुम्बई (सीएसएमटी) पहुँचेगी। 
ठहराव : दादर सेन्ट्रल, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी), उरई, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद ।
संरचना: एक वातानुकूलित – 10 स्लीपर, 5 सामान्य श्रेणी, 3 थर्ड एसी, 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच होंगे । 

पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल

गाड़ी संख्या 01415 स्पेशल दिनांक 27.09.25 से 30.11.25 तक 06.50 बजे पुणे से प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे गोरखपुर एवं गाड़ी संख्या 01416 स्पेशल दिनांक 28.09.25 से 01.12.25 के बीच गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.15 बजे पुणे पहुँचेगी। 
ठहराव : दौंड कोर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती।
संरचना: एक वातानुकूलित – 6 स्लीपर, 6 सामान्य श्रेणी, 4 थर्ड एसी, 2 एसएलआर सहित कुल 18 कोच होंगे।

नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल

गाड़ी संख्या 01207 स्पेशल दिनांक 24.09.25 से 26.11.25 तक बुधवार 10.40 बजे नागपुर से प्रस्थान  कर गुरूवार 21.30 एवं गाड़ी संख्या 01208 स्पेशल दिनांक 25.09.25 से 27.11.25 के बीच समस्तीपुर से गुरूवार 23.45 बजे प्रस्थान कर शनिवार 07.00 बजे नागपुर पहुँचेगी। 
ठहराव : बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर सेन्ट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर।
संरचना: एक वातानुकूलित – 6 स्लीपर, 6 सामान्य श्रेणी, 4 थर्ड एसी, 2 एसएलआर सहित कुल 18 कोच होंगे।

सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रीगण पूजा स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!