BHOPAL की आशा कार्यकर्ता मध्यप्रदेश में नंबर 1, उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय मोबाइल एकेडमी एवं किलकारी कार्यक्रम कार्यशाला में भोपाल जिले को इस कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया। कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने-अपने ग्राम एवं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्ण जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।

भोपाल की आशा कार्यकर्ताओं को किलकारी अवार्ड क्यों मिला

भोपाल जिले को ये अवार्ड 100 फीसदी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मोबाइल अकादमी कोर्स पूरा करने पर प्रदान किया गया है। जिले की ओर से जिला कम्युनिटी मोबाइलाइजर निलेश लगरखा ने यह अवार्ड प्राप्त किया। मोबाइल अकादमी एवं किलकारी कार्यक्रम का शुभारंभ 2016 से किया गया था। मोबाइल अकादमी आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दूरस्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें 240 मिनट का ऑडियो कोर्स, 11 अध्याय और 44 पाठ सम्मिलित हैं। यह कार्यक्रम आशा कार्यकर्ताओं के ज्ञान, संचार कौशल एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करता है। यह सेवा 14424 नंबर के माध्यम से कहीं भी, कभी भी सुलभ है।

किलकारी कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं की माताओं को समय पर आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को उनकी गर्भावस्था एवं शिशु की आयु के अनुसार 72 पूर्व निर्धारित ऑडियो संदेश प्राप्त होते हैं। जो कि सरल भाषा में हितग्राहियों को प्राप्त होते हैं। यह सेवा निःशुल्क है और मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!