MP ESB: वन विभाग एवं जेल विभाग में सीधी भर्ती परीक्षा का Withheld रिजल्ट

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश शासन, वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) एवं जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालिक)" पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 2022-23 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 

वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा का शेष रिजल्ट

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा जारी किए गए सूचना पत्र में लिखा है कि, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा दिनांक 25.05.2023 से 20.06.2023 तक वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) एवं जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालिक) पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 2022-23 का आयोजन म.प्र. के 13 शहरों (बालाघाट, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, एवं उज्जैन) में किया गया था। 

उक्त परीक्षा का अंतिम परीक्षा परिणाम दिनांक 13.12.2024 को जारी किया गया था। उक्त परीक्षा परिणाम में 109 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम "Withheld" किया गया था। उक्त 109 अभ्यर्थियों का परिणाम दिनांक 26.08.2025 को जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम ई.एस.बी. की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं एवं प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!