Madhya Pradesh: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने माना, हम मीडिया पर डिपेंड है, हमारे अपने सोर्स नहीं

Updesh Awasthee
कांग्रेस पार्टी में श्री राहुल गांधी ने 6 महीने मेहनत करके वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का खुलासा किया। उनके पास अपना डेटाबेस था, जिसके आधार पर उन्होंने रिसर्च की और फिर निष्कर्ष तक पहुंचे। इसी कांग्रेस पार्टी में मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का कहना है कि, हम जानकारी के लिए मीडिया पर डिपेंड है। हमारे पास अपना कोई सोर्स नहीं है। 

फ्लैशबैक: मामला क्या है

मामला मध्य प्रदेश में महिलाओं द्वारा शराब का सेवन किए जाने से संबंधित है। पिछले दिनों श्री जीतू पटवारी ने दावा किया था कि, मध्य प्रदेश की महिलाएं, भारत में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। इस बात पर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति उठाई और जब मीडिया ने FACT CHECK किया तो पता चला कि, श्री जीतू पटवारी का दावा गलत नहीं बल्कि बहुत ज्यादा गलत था। भारत सरकार द्वारा किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है कि, भारत में महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा शराब का सेवन आंध्र प्रदेश और सिक्किम में किया जाता है, तीसरे नंबर पर असम और चौथे नंबर पर तेलंगाना का नाम है। मध्य प्रदेश का नाम टॉप टेन में भी नहीं है बल्कि 15वें नंबर पर है। 

जीतू पटवारी ने कहा: मेरे विवादित बयान के लिए मीडिया जिम्मेदार

आज राहुल गांधी के मुद्दे के समर्थन में राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए श्री जीतू पटवारी ने कहा कि, मीडिया की रिपोर्ट थी कि शराब की सबसे ज्यादा खपत मध्य प्रदेश में होती है उसको ही पढ़कर मैंने बात की। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि हम कहां से लाएं सोर्स? हमें जो मीडिया जानकारी देती है उसी के आधार पर हम बात करते हैं। 

जीतू पटवारी फर्जी मीडिया के शिकंजे में?

श्री जीतू पटवारी के इस बयान ने स्पष्ट कर दिया कि वह फर्जी मीडिया के शिकंजे में है। उनके इनपुट में गड़बड़ है। सिर्फ इतना ही नहीं है, श्री पटवारी के बयान ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह मीडिया रिपोर्ट्स को वेरीफाई नहीं करते, बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स को वेरीफाई करने का तरीका भी नहीं जानते। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में है। एक आम आदमी भी अपने मोबाइल से क्लिक करके पूरी रिपोर्ट पढ़ सकता है। 

फर्जी खबरों से बचना है तो भोपाल समाचार पढ़िए

हम इस अवसर पर बड़ी ही विनम्रता पूर्वक यह बताना चाहते हैं कि पत्रकारिता एक गंभीर विषय है। व्हाट्सएप पर प्राप्त सूचनाओं को फॉरवर्ड कर देने जितना आसान नहीं है। एक समाचार की पुष्टि करने के लिए काफी परिश्रम करना होता है। भोपाल समाचार डॉट कॉम और इसके जैसे मध्य प्रदेश में बहुत सारे समाचार संस्थान हैं। यदि आपका सोर्स इस प्रकार के प्रतिष्ठित और विश्वसनीय समाचार संस्थान हैं तो आपके पास निश्चित रूप से सही जानकारी रहेगी। लेकिन यदि आपका सोर्स भी जीतू पटवारी जैसा है, तो यकीन मानिए आप भी इसी प्रकार उपहास का केंद्र बन जाएंगे, जिस प्रकार आज कांग्रेस पार्टी के सर्वोच्च पद पर विराजमान श्री जीतू पटवारी बन गए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!