INDORE-BHOPAL HIGHWAY: चार्टर्ड बस ने चौहान ट्रेवल्स की बस को टक्कर मारी और पलट गई

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश में सबसे हाई स्पीड ट्रैफिक वाले इंदौर भोपाल हाईवे पर दो यात्री वर्षों के बीच में एक्सीडेंट हो गया। इंदौर से भोपाल आ रही चार्टर्ड बस ने, इंदौर से भोपाल आ रही चौहान ट्रेवल्स की बस में पीछे से टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद चार्टर्ड बस की ओर से बताया गया कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। इस एक्सीडेंट में कई यात्री घायल हुए हैं। 

MP NEWS - आष्टा के पास अरनिया गाड़ी जोड़ पर हुआ एक्सीडेंट

भोपाल-इंदौर हाईवे पर आष्टा के पास अरनिया गाड़ी जोड़ पर दो बसों की टक्कर हो गई। इंदौर से भोपाल आ रही चार्टर्ड बस, तिवारी को उतार रही चौहान ट्रेवल्स की बस में जाकर भिड़ गई। लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट के समय चार्टर्ड बस काफी तेज स्पीड से आ रही थी। चौहान ट्रेवल्स की बस को टक्कर मारने के बाद चार्टर्ड बस पलट गई। इस एक्सीडेंट के कारण कई यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया। आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे 2 बस टकरा गईं, हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। बसों के ड्राइवरों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

SEHORE NEWS: हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई

सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी सुनीता रावत ने बताया कि टक्कर के बाद चार्टर्ड बस पलट गई। स्थानीय नागरिकों की मदद से पुलिस ने घायलों को निकालकर आष्टा के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया है। बस की भिड़ंत के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीर घायलों की मदद में जुट गए। प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में लग गए। 

मिथलेश श्रीवास्तव का हाथ टूट गया

एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि एक घायल व्यक्ति मिथलेश श्रीवास्तव पिता जगदीश निवासी रेहटी जिला सीहोर उम्र 75 वर्ष का एक हाथ फ्रेक्चर और एक पैर मे चोट लगी है। प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया जा रहा है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!