GK question: भगवान श्री कृष्ण कितने वर्ष शरीर में रहे, आज उनकी उम्र कितनी हो गई

0
भगवान श्री हरि विष्णु का श्री कृष्ण अवतार द्वापर युग में हुआ था और द्वापर युग के अंत में उन्होंने शरीर त्याग दिया था। इस प्रकार श्री कृष्ण अवतार का अंत हो गया था परंतु भारतवर्ष के विभिन्न प्रसंग में उल्लेख मिलता है कि भगवान श्री कृष्ण आज भी पृथ्वी पर अपने भक्तों की सहायता हेतु प्रकट होते हैं। द्वापर युग की तरह चमत्कार करते हैं और अपनी उपस्थिति के प्रमाण देते हैं। भारत में करोड़ों लोग भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप को अपने परिवार का जीवित सदस्य मानते हैं। तो चलिए कैलकुलेट करते हैं, भगवान श्री कृष्ण के अवतार को पृथ्वी पर कितने वर्ष हो गए हैं और द्वापर युग में वह साक्षात शरीर में कितने वर्ष तक रहे। 

भगवान कृष्ण कितने वर्ष तक साक्षात शरीर में रहे

भागवत पुराण, महाभारत और हरिवंश पुराण में भगवान श्री हरि विष्णु के कृष्ण अवतार के जन्म से लेकर शरीर को त्याग देने तक का पूरा विवरण मिलता है। उनका जन्म द्वापर युग में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी (रोहिणी नक्षत्र) को हुआ और अवसान प्रभास क्षेत्र (सौराष्ट्र, गुजरात) में जरा नामक व्याध के बाण से हुआ। श्रीकृष्ण के भक्ति ग्रंथो में यह उल्लेख भी मिलता है कि, 100 वर्ष से अधिक आयु हो जाने के बाद भी, उनके दर्शन 16 वर्ष के तरुण के समान होते थे। अर्थात 100 वर्ष से अधिक आयु पर भी वह वृद्ध नहीं बल्कि तरुण दिखाई देते थे। उनके रूप और सौंदर्य का वर्णन हजारों ग्रंथो में मिलता है। मथुरा में जन्म से लेकर बाल लीला, मथुरा लीला, द्वारका स्थापना, महाभारत युद्ध, और अंत समय तक का विस्तार से विवरण मिलता है। इसके आधार पर निर्धारित होता है कि भगवान श्री कृष्ण 126 वर्ष तक अपने शरीर में साक्षात रहे। कलयुग के प्रारंभ से पहले उन्होंने शरीर त्याग दिया परंतु भगवान श्री हरि विष्णु आज भी अपने भक्तों के साथ श्री कृष्ण के रूप में ही संवाद करते हैं। 

आज जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की आयु कितनी हो गई

कन्हैया की जन्म को लेकर सभी विद्वान एक मत नहीं है लेकिन सभी विद्वानों की गणनाएं 3112 ईसा पूर्व से 3228 ईसा पूर्व तक का समय बताती है। भारतीय ज्योतिष के विद्वानों ने और कई लोकप्रिय पंचांगों में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की सटीक तारीख का वर्णन मिलता है। यह 19/20 जुलाई मध्य रात्रि 3228 BCE है। क्योंकि यह एकमात्र सटीक गणना है इसलिए इसी तारीख को आधार मानकर अपन आज दिनांक 16 अगस्त 2025 से गणना करते हैं तो भगवान श्री कृष्ण की आयु:- 
BCE वर्ष = 3228
CE वर्ष = 2025
3228 + 2025 = 5253 
लेकिन बीच में एक शून्य वर्ष है, जबकि शून्य वर्ष नहीं होना चाहिए, इसलिए इसमें से एक वर्ष कम करेंगे। और सही उत्तर है 5252 वर्ष। 
अब 16 अगस्त तारीख के आधार पर गणना करते हैं तो आज की स्थिति में भगवान श्री कृष्ण की आयु 5252 वर्ष, 0 महीने और 27 दिन हो गई है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!