AIIMS Bhopal में एडमिशन लेने आया कानपुर का छात्र सेंट्रल जेल में भर्ती

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित भारत के सबसे अव्वल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों में से एक संस्थान में एडमिशन लेने के लिए आए कानपुर के छात्र को एम्स भोपाल में तो एडमिशन नहीं मिला लेकिन पुलिस थाने में भर्ती कर लिया गया। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद, उसे भोपाल सेंट्रल जेल में एडमिशन दे दिया गया। 

NEET EXAM क्लियर किए बिना ही MBBS में एडमिशन

बात कुछ ऐसी है कि कानपुर के 22 वर्षीय लवकुश प्रजापति NEET EXAM क्लियर किए बिना ही MBBS की पढ़ाई करने के लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करना चाहते थे। उनके एक दोस्त को AIIMS की परीक्षा में सफलता प्राप्त हो गई थी। लव कुश ने किसी प्रकार से अपने दोस्त से उसका अलॉटमेंट लेटर प्राप्त किया फिर उसको एडिट करके उसमें अपना फोटो और अपना रोल नंबर लिखकर अपना अलॉटमेंट लेटर तैयार कर लिया। यह लेकर लव कुश भोपाल चला आया। उसने एडमिशन के लिए अपने डॉक्यूमेंट सबमिट कर दिए। डॉक्यूमेंट में उसने अपनी ऑल इंडिया रैंक 284 बताई थी। क्रॉस चेक करने पर पता पड़ा कि ऑल इंडिया रैंक 284 का एडमिशन तो एम्स भोपाल में हुआ है। 

इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम भोपाल पुलिस को दे दिया गया। बागसेवनिया थाना पुलिस द्वारा डॉक्यूमेंट की जांच की गई तो, डॉक्यूमेंट फर्जी पाए गए। सरकारी दस्तावेज की कूटरचना का मामला दर्ज किया गया। लव कुश प्रजापति को एडमिशन तो मिला लेकिन एम्स भोपाल में नहीं बल्कि सेंट्रल जेल भोपाल में। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!