Hindi News: यह लड़की नहीं, बांग्लादेशी अब्दुल है, मुंबई के बाद भोपाल में जासूसी कर रहा था

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खूबसूरत लड़की के रूप में दिखाई देता है और हनी ट्रैप करने की क्षमता रखता है। भोपाल में यह व्यक्ति खुद को किन्नर बताता था। 20 वर्ष तक मुंबई में रहने के बाद पिछले 10 वर्षों से वह भोपाल में रह रहा था। इस बात की प्रबल संभावना है कि यह एक जासूस है, जिसे पहले मुंबई और अब भोपाल में तैनात किया गया था।

भोपाल में पकड़ी गई बांग्लादेशी नेहा की कहानी

भोपाल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अब्दुल है और वह मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है। जानकारी के अनुसार, 10 वर्ष की आयु में उसे भारत भेजा गया था। वह 20 वर्ष तक मुंबई में रहा, फिर बांग्लादेश लौट गया। 10 वर्ष पहले उसे भोपाल भेजा गया। संभवतः उसे मुंबई में रहते समय ही किसी एजेंसी ने खूबसूरत लड़की का रूप दे दिया था। भोपाल में किन्नर समुदाय को काफी सम्मान प्राप्त है और उनकी संख्या भी अधिक है। इसलिए अब्दुल खुद को किन्नर बताता था और अपना नाम नेहा रखता था। पिछले 10 वर्षों में उसने भोपाल में कई ठिकाने बदले, लेकिन वह हमेशा पुराने भोपाल में किन्नर समुदाय के घरों के आसपास ही रहा। पुलिस को उसके पास से आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी प्राप्त हुए हैं।

भोपाल में बांग्लादेश जासूस या स्लीपर सेल?

अब्दुल के भारत आने का उद्देश्य आजीविका या रोजगार नहीं था। यह तथ्य इसलिए पुष्ट होता है, क्योंकि उसने भारतीय आधार कार्ड और वोटर आईडी के आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिया था और नियमित रूप से बांग्लादेश जाता था। अब यह पता करना आवश्यक है कि वह बांग्लादेश में किससे मिलता था और क्या वह बांग्लादेश से किसी अन्य देश में भी जाता था। यह भी जांच का विषय है कि क्या वह किसी एजेंसी का जासूस है या फिर स्लीपर सेल के रूप में आतंकवादियों के लिए काम करता था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!