आज के आधुनिक युग में भी गुरु का महत्व कम नहीं हुआ है। चाहे वह स्कूल के शिक्षक हों, माता-पिता हों, ऑनलाइन गुरु हों या कोई ऐसा व्यक्ति जिसने हमें जीवन में कुछ सिखाया हो, हर कोई हमारे लिए गुरु का रूप है। हमें अपने गुरुओं के प्रति हमेशा सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि हमें न केवल अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए, बल्कि उनके द्वारा दिए गए ज्ञान को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अंत में, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण को व्यक्त करें। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाएंगे।
श्री गुरु पूर्णिमा कब और क्यों?
भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर तुल्य माना गया है। हर वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का त्योहार 10 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन महान ऋषि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था।
Happy Guru Purnima 10 Wishes - In English
1. I am so grateful for your guidance and support. Thank you for being my guru. Happy Guru Purnima!
2. Guru is the ray of hope when you are lost, he is the light when there is darkness. Warm wishes on Guru Purnima!
3. Not everyone is lucky enough to find a guru in life who can guide him through, but I am the fortunate. Happy Guru Purnima!
4. Some people come in life and make you a better being. All these people are gurus who give you wings. Happy Guru Purnima!
5. This Guru Purnima, I thank the one who turned knowledge into wisdom and learning into transformation. Happy Guru Purnima!
6. A true guru doesn’t just show the path—they walk with you until you are ready to walk alone. Deep respect this Guru Purnima.
7. To the one who plants seeds of wisdom in the garden of the soul—thank you. Wishing you a blessed Guru Purnima.
8. Let us be grateful for those who showed us the value of silence, patience, and presence. Happy Guru Purnima.
9. As the moon shines bright tonight, may your life be brightened by the light of your guru’s blessings.
10. On this special day, may you honor the teacher within you and around you, and walk the path of light and clarity.
गुरु पूर्णिमा 2025 की शुभकामनाएं - हिंदी में
1. माता-पिता ने जन्म दिया, पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई।
ज्ञान, चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. आपकी शिक्षा ने मेरे जीवन को नया आयाम दिया है।
आपके ज्ञान से ही मेरा जीवन संवारा है।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
3. गुरु अनंत तक जानिए, गुरु की ओर न छोर।
गुरु प्रकाश का पुंज है, निशा बाद का भोर।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
4. माटी रखकर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार।
श्रेष्ठ गुरु मिल जाए तो, शिष्य पाए संस्कार।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
5. गुरु का ज्ञान अनमोल है, सबसे ऊंचा स्थान।
गुरु बिना इस दुनिया में, अधूरा हर इंसान।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
6. गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं।
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म, सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
7. गुरु आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल।
लाख कीमती धन भला,
गुरु है मेरा अनमोल।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
8. माता-पिता ने जन्म दिया, पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई।
ज्ञान, चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
9. मां-बाप की मूरत है गुरु,
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु।
आओ, इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
10. गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर, आपको ज्ञान और प्रकाश की प्राप्ति हो।
आपके द्वारा दिए गए ज्ञान के लिए आभारी हूं।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
गुरु पूर्णिमा के लिए 10 श्लोक संस्कृत में - Guru Purnima 2025 Wishes in Sanskrit
1. गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म, तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
हिंदी में अर्थ- गुरु ब्रह्मा हैं, गुरु विष्णु हैं, गुरु शंकर (महेश्वर) हैं। गुरु ही साक्षात् परम ब्रह्म हैं, उन गुरु को मेरा नमस्कार है।
गुरु पूर्णिमा 2025 की शुभकामनाएं।
Happy Guru Purnima 2025
2. न गुरोरधिकं तत्त्वं, न गुरोरधिकं तपः।
तत्त्वज्ञानात् परं नास्ति, तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
हिंदी में अर्थ- गुरु से बढ़कर न कोई तत्त्व है, न कोई तपस्या है, और गुरु के ज्ञान से बढ़कर कोई ज्ञान नहीं है। ऐसे गुरु को नमस्कार है।
गुरु पूर्णिमा 2025 की शुभकामनाएं।
Happy Guru Purnima 2025
3. विद्यां ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वात् धनमाप्नोति, धनात् धर्मः ततः सुखम्॥
हिंदी में अर्थ- गुरु विद्या देते हैं, विद्या से विनय आता है, विनय से योग्यता, योग्यता से धन और धन से धर्म का सुख मिलता है।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
4. अखण्डमण्डलाकारं, व्याप्तं येन चराचरम्।
तत्पदं दर्शितं येन, तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
हिंदी में अर्थ- जो समस्त जगत् में व्याप्त है, उस परमात्मा तक पहुंचाने वाले गुरु को नमन।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
5. न गुरोरधिकं तत्त्वं, न गुरोरधिकं तपः।
तत्त्वज्ञानात् परं नास्ति, तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
हिंदी में अर्थ- गुरु से बढ़कर न कोई तत्त्व है, न कोई तपस्या, और गुरु के ज्ञान से बढ़कर कोई ज्ञान नहीं। उन गुरुदेव को नमन।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
6. यस्य देवे परा भक्तिः, यथा देवे तथा गुरौ।
तस्यैते कथिता ह्यर्थाः, प्रकाशन्ते महात्मनः॥
हिंदी में अर्थ- जिसकी गुरु में वैसी ही भक्ति है, जैसी ईश्वर में, उसके लिए ज्ञान स्वयं प्रकट होता है।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
7. अज्ञानतिमिरान्धस्य, ज्ञानाञ्जनशलाकया।
चक्षुरुन्मीलितं येन, तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
हिंदी में अर्थ- जिन्होंने अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञान की अंजन-शलाका से दूर किया, उन गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
8. उद्धरेद् आत्मनात्मानं, नात्मानमवसादयेत्।
आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुः, आत्मैव रिपुरात्मनः॥
हिंदी में अर्थ- गुरु हमें स्वयं को उठाने और पतन से बचाने की प्रेरणा देते हैं।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
9. सर्वं परित्यज्य, मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वां सर्वपापेभ्यो, मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥
हिंदी में अर्थ- सभी साधनों को छोड़कर केवल नारायण स्वरूप गुरु की शरण में जाना चाहिए। वे सभी पापों का नाश कर देंगे। शोक नहीं करना चाहिए।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
10. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय॥
हिंदी में अर्थ- गुरु और गोविन्द यानी भगवान, एक साथ खड़े हों तो किसे प्रणाम करना चाहिए – गुरु को अथवा गोविन्द को? ऐसी स्थिति में गुरु के श्रीचरणों में शीश झुकाना उत्तम है, जिनके कृपा रूपी प्रसाद से गोविन्द का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
Guru Purnima 2025 Special
गुरु पूर्णिमा निबंध हिंदी में पढ़ने के लिए | यहां क्लिक करें |
गुरु पूर्णिमा इंग्लिश में Essay पढ़ने के लिए | यहां क्लिक करें |
गुरु पूर्णिमा भाषण हिंदी में पढ़ने के लिए | यहां क्लिक करें |
गुरु पुर्णिमा स्पीच इंग्लिश में पढ़ने के लिए | यहां क्लिक करें |