BHOPAL NEWS - कांग्रेस पार्टी का पार्षद पाकिस्तान के लिए फरार, पुत्री दिल्ली से गिरफ्तार, कादरी कश्मीर में सरेंडर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लड़कियों की ब्लैकमेलिंग और रेप के मामले में इंदौर के वार्ड क्रमांक 58 से कांग्रेस पार्टी के पार्षद एवं वरिष्ठ नेता अनवर कादरी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल पहुंच गया है। पुलिस ने उसकी बेटी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनवर कादरी नेपाल के रास्ते पाकिस्तान जा रहा है। (इस मामले में अपडेट आ गया है जिसे समाचार के नीचे जोड़ दिया गया है।)

भोपाल में कॉलेज की लड़कियों के रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों लव जिहाद मामले का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि पूरा सिंडिकेट कम कर रहा है। मुस्लिम समाज के गरीब लड़कों लाखों की बाइक और कपड़े देकर को जिहाद के नाम पर तैयार किया जाता है। प्राइवेट कॉलेज की लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया जाता है। फोटो वीडियो रिकॉर्ड किए जाते हैं। लड़कियों को पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहनाया जाता है। फिर रोजे रखने के लिए मजबूर किया गया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पहले एक लड़की ने शिकायत की और एक लड़का पकड़ा गया, फिर दूसरी लड़की ने शिकायत की, इस तरह शिकायतें बढ़ती चली गई और कहानी खुलती चली गई। इसी जांच के दौरान पता चला कि कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ नेता और पार्षद अनवर कादरी की सिंडिकेट में महत्वपूर्ण भूमिका है। 

अनवर कादरी दूसरी बीवी को लेकर फरार, लेकिन बेटी गिरफ्तार

इससे पहले की पुलिस पूछताछ के लिए अनवर कादरी को हिरासत में ले पाती, वह फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में उसकी पुत्री आयशा कादरी ने उसको भारत से नेपाल फरार होने में मदद की। एविडेंस मिलने के बाद आयशा कादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि इस समय अनवर कादरी की दूसरी पत्नी फरहाना उसके साथ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नेपाल के रास्ते वह पाकिस्तान जा रहा है। पुलिस का यह भी कहना है कि उसका हैंडलर नेपाल में ही रहता है। इसलिए वह अपने हैंडलर की शरण में गया है। 

इस मामले ने स्पष्ट कर दिया है कि भोपाल में लड़कियों के बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के मामले में लड़कों को पाकिस्तान से फंडिंग दी जा रही थी। पुलिस का अनुमान है कि अनवर कादरी के पास ही सारी फंडिंग आई थी और फिर वह लड़कों में बांट देता था। 

UPDATE: बेटी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी कश्मीर में सरेंडर

भोपाल पुलिस द्वारा अनवर कादरी की पुत्री को दिल्ली से गिरफ्तार किए जाने के बाद बड़े ही नाटक से कश्मीर में गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीनगर की पुलिस ने मध्य प्रदेश की पुलिस को बताया कि अनवर कादरी उनकी हिरासत में है। हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस ने अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए श्रीनगर पुलिस से किसी प्रकार की मदद नहीं मांगी थी। मध्य प्रदेश पुलिस अभी भी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। डिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया हमारी टीमें लगी हुई हैं। अगर गिरफ्तार किया जाता है तो सूचित किया जाएगा। अनवर कादरी की बेटी आयशा के पास से हमें काफी जानकारी मिली है। जल्द ही कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

अनवर कादरी का कश्मीर से पुराना कनेक्शन

इंदौर पुलिस ने बताया कि अनवर कादरी का कश्मीर से पुराना कनेक्शन है। एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ से गलत तरीके से एक आर्म्स लाइसेंस अनवर के नाम से जारी किया था।कुछ फर्म और एसोसिएट्स भी सामने आए हैं। 3 बैंक अकाउंट और एक फिशरिस फर्म की जानकारी भी मिली है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक संगठित अपराध किया जा रहा है। इललीगल तरीके से फंडिंग की जानकारी मिली है। संकेत मिले हैं कि इस मामले में कई लोग शामिल हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!