SAHITYA SAMACHAR - पंचम शांति-गया स्मृति अलंकरण हेतु पुस्तकें आमंत्रित

Updesh Awasthee
भोपाल: अखिल भारतीय शांति-गया स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्धन मंच के संयोजक अरुण अर्णव खरे एवं प्रसार सचिव शोएब सिद्दीकी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पंचम शांति-गया स्मृति अलंकरण के अंतर्गत निम्न कृति सम्मान हेतु कहानी, कविता व व्यंग्य विधाओं में जनवरी 2022 के पश्चात् प्रकाशित पुस्तकें 30 जून 2025 तक दो प्रतियों में आमंत्रित की हैं। 

शांति-गया शिखर सम्मान हेतु साहित्यकारों से परिचय तथा कम से कम तीन विधाओं की प्रतिनिधि पुस्तकों की 1-1 प्रति आमंत्रित की जाती है। मंच के संयोजक अरुण अर्णव खरे ने जानकारी दी कि प्रत्येक विधा तथा शिखर सम्मान हेतु चयनित साहित्यकारों को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र व रु. 11,000/- सम्मान निधि से सम्मानित किया जाएगा। चयनित साहित्यकारों को सम्मान समारोह में स्वयं उपस्थित होना होगा। उन्हें किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा। सम्मान समारोह की अवधि के दौरान उनके रुकने एवं भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। सम्मान समारोह का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में संभावित है।

शांति-गया शिखर सम्मान: तीन विधाओं में सृजन के अवदान पर। हर विधा की 1-1 प्रतिनिधि पुस्तक तथा परिचय आमंत्रित है।  
अनूप श्रीवास्तव स्मृति व्यंग्य शिरोमणि सम्मान: जनवरी 2022 के पश्चात् प्रकाशित व्यंग्य विधा की कृति के लिए देय होगा। कृति की 2-2 प्रतियां आमंत्रित हैं।  
नैली राजेश सिंह स्मृति कथा शिरोमणि सम्मान: जनवरी 2022 के पश्चात् प्रकाशित कहानी विधा की कृति के लिए देय होगा। कृति की 2-2 प्रतियां आमंत्रित हैं।  
नैली राजेश सिंह स्मृति कविता शिरोमणि सम्मान: जनवरी 2022 के पश्चात् प्रकाशित कविता विधा की कृति के लिए देय होगा। कृति की 2-2 प्रतियां आमंत्रित हैं।

पुस्तकें भेजने के लिए पता निम्नानुसार है:
अरुण अर्णव खरे
डी-1/35, दानिश नगर,
होशंगाबाद रोड,
भोपाल (म.प्र.) 462026
मोबाइल: 9893007744  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!