MP POLICE भर्ती परीक्षा गुड न्यूज़, मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

मध्य प्रदेश पुलिस भारती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़ है। लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार के अवरोध समाप्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब कोई रुकावट नहीं है। उम्मीद है कि अगले महीने मध्य प्रदेश पुलिस भारती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की घोषणा

मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने बताया कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 8500 रिक्त पदों पर चयन परीक्षा के लिए स्वीकृति दे दी है। जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि 8500 में से 7500 पद पर आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और शेष 1000 पदों में से 500 पद मध्य प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एवं शेष 500 पद पुलिस डिपार्टमेंट में बैक ऑफिस स्टाफ के लिए निर्धारित किए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पुलिस बल की कमी का मुद्दा लंबे समय से बना हुआ है। पुलिस मुख्यालय भर्ती परीक्षा का आयोजन करना चाहता था परंतु चयन परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन मंडल भोपाल को एजेंसी बनाने के लिए तैयार नहीं था। मध्य प्रदेश पुलिस ने व्यापम घोटाले के टाइम इस संस्था की बड़ी बारीकी से छानबीन की है। पुलिस को इस संस्था की ईमानदारी पर भरोसा नहीं था। परीक्षा एजेंसी को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी रही। 

Note- मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती से संबंधित सभी अपडेट के लिए कृपया भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां आपको वह अपडेट भी मिलेंगे जो न्यूज पोर्टल पर पब्लिश नहीं किए जाएंगे।

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और नौकरियों से संबंधित से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में career पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!