मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने पति को छोड़ने का मन बनाया और उसके साथ रहते हुए डेटिंग एप पर दूसरा प्यार तलाशने लगी। इसी दौरान एक कॉलेज स्टूडेंट के जाल में फंस गई और बलात्कार का शिकार हो गई। प्यार भी नहीं मिला और पति का प्रेम भी छूट गया। अब कोर्ट कचहरी शुरू हो गई है।
महिला की एक कॉलेज स्टूडेंट से आनलाइन मुलाकात हुई
दाम्पत्य जीवन में क्या तनाव था, यह तो पुलिस रिकार्ड में दर्ज नहीं है परंतु विवाहित महिला ने इतना जरूर बताया कि वो डेटिंग एप पर एक्टिव थी। जानकारी के लिए बता दें कि डेटिंग एप पर लोग प्यार की तलाश करते हैं और अक्सर अवैध रिश्ते बनाए जाते हैं। यहीं पर महिला की एक कॉलेज स्टूडेंट से आनलाइन मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। बिहार का रहने वाला लड़का शातिर था। वो समझ गया और उसने महिला को प्यार भरी बतों में फुसला लिया। 4 मई को अरोपी भोपाल आया और होटल स्वातिक में महिला ने उसके स्वागत में सबकुछ सौंप दिया।
बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र बिहार का रहने वाला है
उद्देश्य पूरा होने के बाद लड़के ने महिला से ब्रेकअप कर लिया। कॉल और मैसेज पर रिप्लाई करना बंद कर दिया। तब कहीं जाकर महिला को यह पता चला कि वह प्यार में धोखे का शिकार हो गई है। उसने पिपलानी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अमन भारद्वाज बताया गया है। बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है और मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। थाना प्रभारी इस मामले की ने पुष्टि की है।
कुलमिलाकर सामान्य दाम्पत्य जीवन में रोमांस की चाहत, डेटिंग एप का चुनाव और लापरवाही ने महिला को बलात्कार का शिकार बना दिया। अपराधी पहले से ही साजिश कर रहा था। उसे उसकी सजा मिलेगी परंतु जरा सी लापरवाही के कारण अपराधी को अपराध करने का अवसर मिला और प्यार की तलाश कर रही महिला के जीवन का महत्वपूर्ण समय कोर्ट कचहरी में व्यतीत होगा।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |