मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज संकेत दिया है आने वाली कैबिनेट मीटिंग में कोई बड़ा डिसीजन होने वाला है। वैसे तो मध्य प्रदेश में हर सप्ताह मंत्री परिषद की बैठक का आयोजन किया जाता है और महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाते हैं परंतु 20 may का दिन ऐतिहासिक होगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान सुनिए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजवाड़ा में मंत्रि-परिषद की बैठक देवी अहिल्या बाई होल्कर के गौरवपूर्ण जीवन और उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक पुण्य अवसर होगा। उन्होंने कहा कि राजवाड़ा भवन का निर्माण कार्य श्रीमंत मल्हार राव जी होलकर महाराज द्वारा प्रारंभ किया गया था, जिसे लोकमाता अहिल्या बाई माता ने पूर्ण कराया था, उसी स्थल पर अब मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित कर उन्हें नमन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजवाड़ा में होने वाली मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य की जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 18, 2025
हमारी सरकार 20 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी के 300वें जन्म जयंती वर्ष के समापन अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा में मंत्रि-परिषद् की बैठक आयोजित करने जा रही है, जहां कई जनहितैषी निर्णय लिए जाएंगे। pic.twitter.com/JN9FcMPEsm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तिथि अनुसार लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर का जयंती वर्ष, विवाह वर्षगांठ (20 मई) और महाराजा श्रीमंत मल्हार राव जी होल्कर की पुण्य-तिथि, ये तीनों सुयोग एक ही समय पर आ रहे हैं, जो इस आयोजन को और भी अधिक विशेष बनाते हैं।
इंदौर और मालवा के लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि 20 मई का दिन मध्य प्रदेश के लिए और खास तौर पर इंदौर मालवा के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक दिन है। 300 साल पहले अहिल्या माता ने इंदौर राज्य के हित में कई क्रांतिकारी फैसले लिए थे। 300 साल बाद उन्हें अहिल्या माता के दरबार राजवाड़ा इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया है। यह कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि इंदौर के भविष्य को निर्धारित करने वाली महत्वपूर्ण मीटिंग है। मुख्यमंत्री का बयान आने के बाद इंदौर और मालवा के लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश में 20 से 31 मई तक होंगे विविध आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 20 मई से 31 मई तक पूरे राज्य में अलग-अलग सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 मई को इंदौर में एक मंचीय कार्यक्रम होगा, जिसमें लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन के विविध पहलुओं को एक लघु नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह अद्भुत प्रस्तुति नागपुर, महाराष्ट्र से आये सुघड़ कलाकारों द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंती को और अधिक स्मरणीय बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 31 मई को भोपाल में भी एक बड़ा आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर, न केवल सुशासन, स्वावलम्बन और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं, बल्कि उन्होंने विधवा पुनर्विवाह और कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से तत्कालीन समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती वर्ष पर हमें चाहिए कि हम सब उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और अपने महापुरुषों का स्मरण करते हुए समाज को एक नई प्रेरणा दें और अपने देश व प्रदेश के विकास के लिए सक्रिय होकर सहभागी बनें।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |