कछुए और खरगोश की कहानी से मोरल ऑफ़ द स्टोरी "SLOW AND STEADY WINS THE RACE" के बारे में भला कौन नहीं जानता परंतु क्या आप जानते हैं कि 23rd MAY WORLD TURTLE DAY होता है यानी कहानी में यहां भी थोड़ा सा ट्विस्ट आ गया और साथ- साथ Constitution Day (Germany), Labour Day (Jamaica), Students'Day (Mexico) भी इसी दिन सेलिब्रेट किए जाते हैं परंतु हमारा आज के G.K. का MAIN HERO है "TURTLE" जिसका आज बर्थडे है।
एक कछुआ के लिए अंग्रेजी में दो शब्द क्यों बनाए गए
यदि इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेटर का उपयोग करेंगे तो Turtle और Tortoise दोनों शब्दों का हिंदी अर्थ "कछुआ" मिलेगा। अब सवाल यह है कि एक कछुआ के लिए अंग्रेजी में दो शब्द क्यों बनाए गए और जवाब है -जीव विज्ञान के कारण क्योंकि बायोलॉजी के अनुसार दोनों में अंतर होता है।
कछुआ की रिश्तेदारी, परिवार और कुटुम्ब की जानकारी
Turtle और Tortoise दोनों को ही जंतु जगत (Animal Kingdom) के संघ- सरीसृप (Phylum - Reptilia) के अंतर्गत रखा गया है। यानी कछुआ भी मगरमच्छ, छिपकली, साँप का ही रिश्तेदार है। इन सभी की स्टडी को (Study of Reptiles) हेर्पटोलॉजी (Herpatology) कहा जाता है। इन सभी रेप्टाइल्स की उत्पत्ति कार्बोनिफरस पीरियड (Carboniferous Period) में हुई थी और Mesozoic Era को" Golden Age Of Reptiles" कहा जाता है।
Difference Between Turtle and Tortoise
Turtle जिसे जंतु विज्ञान (Zoology) की भाषा में Chelon (चिलोन) कहा जाता है, जो पूरी तरह Marine है, यानी समुद्री पानी में ही रहता है। जबकि Tortoise जिसे जंतु विज्ञान की भाषा में Testudo (टेस्तुडो) कहा जाता है पूरी तरह से Terrestrial है, यानी जमीन पर ही रहता है। यानी की Turtle तैरता है और Tortoise जमीन पर रेंगता है। सरल हिंदी में यह कि, Turtle और Tortoise कछुआ की दो प्रजातियों के नाम है। Turtle यानी पानी में तैरने वाला कछुआ और Tortoise यानी जमीन पर चलने वाला कछुआ।
विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
इसी प्रकार की रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |