BHOPAL SAMACHAR - मंत्रालय कर्मचारी परिवार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्या कहा, पढ़िए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रालय परिसर में मंत्रालय कर्मचारी परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। उन्होंने कर्मचारियों को कर्म योगी बताते हुए उनकी मेहनत की सराहना की और मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने रिक्त पदों को भरने, पदोन्नति, बीमा, आवास और शिक्षा सहायता जैसे कर्मचारी हितों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री सुभाष वर्मा ने कर्मचारियों की मांगें प्रस्तुत कीं, जिनमें महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते शामिल थे। 

Chief Minister Dr. Mohan Yadav Honored by Ministry Employees in Madhya Pradesh  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को मंत्रालय परिसर में मंत्रालय कर्मचारी परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। मंत्रालय परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कमल पुष्प की रजत प्रतिकृति भेंटकर सम्मानित किया।

Dr. Mohan Yadav Assures Promotions and Incentives for State Employees in Madhya Pradesh 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी state employees सम्मान और साधुवाद के पात्र हैं, क्योंकि उनकी कर्मठता और सामूहिक परिश्रम से ही मध्यप्रदेश आज देश के अग्रणी states के रूप में पहचाना जा रहा है। State employees सच्चे अर्थों में कर्म योगी हैं। ये प्रदेश की governance और administration व्यवस्था की धुरी हैं। State employees पूरी निष्ठा और मेहनत से अपने पदीय दायित्व निभाएं, उनके सभी हितों और incentives का सरकार पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी रिक्त posts को क्रमशः भरने की दिशा में आगे बढ़ रही है। जल्द ही सभी रिक्त posts भरे जाएंगे। Promotion के मसले पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस मामले से जुड़े दोनों पक्षों के साथ चर्चा कर government employees को promotion देने के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता से सभी जरूरी कदम उठा रही है। जल्द ही मामले का सकारात्मक समाधान निकालकर पात्रों को promotion दी जाएगी।

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav Announces Insurance and Housing Benefits for State Employees

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार सभी state employees का insurance कराने की मंशा से आगे बढ़ रही है। सरकार की मंशा है कि सभी state employees के अपने मकान हों। State employees को अपने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में सरकार मदद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर employee और officer की क्षमता और योग्यता का पूरा लाभ लिया जाएगा और प्रदेश की बेहतरी के लिए उसका सदुपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी state employees governance व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं, इसलिए उनके हित संवर्धन के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में प्रदेश का हित है और प्रदेश के हित में ही राष्ट्र का हित है।  

Madhya Pradesh Employees Demand Dearness Allowance and Benefits from CM Dr. Mohan Yadav

कार्यक्रम के संयोजक श्री सुभाष वर्मा ने स्वागत उद्बोधन देकर केंद्र सरकार के समान state employees को dearness allowance, house rent allowance, secretariat allowance और अन्य सभी कर्मचारी हितैषी निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार जताया और अपना मांग पत्र सौंपा।  
  

CM Dr. Mohan Yadav Leads Tiranga Yatra and Inaugurates Ministry Event in Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्रालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ और पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय परिवार द्वारा आयोजित Tiranga Yatra में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया और यात्रा को इसके गंतव्य स्थल की ओर रवाना किया।  

MSME Minister and Employee Unions Attend CM Dr. Mohan Yadav’s Event in Madhya Pradesh  

कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप, क्षेत्रीय विधायक श्री भगवान दास सबनानी के अलावा श्री कुलदीप गुर्जर, श्री घनश्याम दास भकोरिया, श्री संजय राठौर, श्री जी.पी. सिंह सहित मंत्रालयीन officer और employee unions के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मंत्रालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!