BHOPAL NEWS - दिग्विजय सिंह पर अध्यक्ष जी की सोशल मीडिया स्ट्राइक, जवाबी फायरिंग शुरू

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के सबसे ताकतवर नेता दिग्विजय सिंह पर अध्यक्ष जी की ओर से सोशल मीडिया स्ट्राइक की गई है। बताया गया है कि, श्री दिग्विजय सिंह का कांग्रेस पार्टी से रिटायर होने का समय आ गया है। अपनी जिंदगी के अंतिम दिन अपने तरीके से और अपनों के बीच बिताने के लिए दिग्विजय सिंह भोपाल में एक नया बांग्ला बनवा रहे हैं। 

MP Election 2028 X हैंडल पर दिग्विजय सिंह की ब्रेकिंग न्यूज़ 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर MP Election 2028 के नाम से वेरीफाइड अकाउंट संचालित किया जाता है। यहां पर राजनीति से संबंधित कुछ विशेष जानकारियां दी जाती है। इसी हैंडल से दिग्विजय सिंह के बारे में ब्रेकिंग न्यूज़ दी गई। लिखा गया कि, क्या दिग्विजय सिंह अब राजनीति से संन्यास लेने का मन बना चुके है या वो मान चुके है कि अगली बार पार्टी उनको राज्य सभा नहीं भेजेगी। 2026 में दिग्विजय सिंह की राज्य सभा सीट खाली होने वाली है, और वो भोपाल में केरवा डैम स्थित अपनी जमीन पर एक आलीशान बंगला बनवा रहे है। ठेकेदार को सख्त निर्देश है, जून 2026 से पहले बंगला बन कर तैयार हो जाना चाहिए। रिटायरमेंट का संदेश साफ है।

MP Election 2028 - दिग्विजय सिंह समर्थकों ने समर्थ भाई की पोल खोल डाली

इस पोस्ट के बाद दिग्विजय सिंह के समर्थकों द्वारा तत्काल जवाबी कार्रवाई की गई। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- समर्थ भाई यह ट्विटर अकाउंट कौन संचालित करता हैं, किसके लिए संचालित करता है। और किसके कार्यालय से संचालित होता सबको सब विदित हैं। समर्थ भाई जिसके लिए आप कांग्रेस- कांग्रेस कर रहे हों। वही सबसे ज्यादा कांग्रेस को बर्बाद करने का काम कर रहा है और मेरी बात लिख लेना बहुत जल्दी आपका आका बेनकाब होगा। इन्तजार कीजिए..। 

MP Election 2028 - अध्यक्ष जी की टीम का पुराना अकाउंट है, अमन शर्मा ने बताया

एआईसीसी डेलीगेट और एमपी कांग्रेस लीगल सेल के पूर्व एडवाइजर अमन शर्मा ने लिखा- योगेन्द्र जी, यह कोई समर्थक नहीं बल्कि अध्यक्ष जी की PR/Social media टीम का पुराना अकाउंट है। कृपया राजा साहब तक यह बात पहुंचाएं। ये लोग मिलकर राजा साहब का रिटायरमेंट करवाने पर तुले हुए हैं। साहब को अब कुछ करना चाहिए और ऐसी चीजों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। पूरी कांग्रेस उनके 74 बंगले स्थित निवास से चल रही है। कांग्रेस को युवा कांग्रेस में तबदील कर दिया गया है। इसलिए अध्यक्ष जी खाली बैठे रहते हैं। उनकी बदतमीजी की पुरानी आदत से तो सभी वाकिफ हैं। 

दो बातों का खुलासा हो गया है

कुल मिलाकर दो बातों का खुलासा हो गया है। नंबर वन- MP Election 2028 नाम का X हैंडल अथवा इस प्रकार की अन्य नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक को न्यूज़ देने के लिए नहीं बल्कि एक विशेष नेता को 2028 के चुनाव में सीएम कैंडिडेट बनवाने के लिए संचालित किया जा रहे हैं। नंबर 2 - दिग्विजय सिंह और अध्यक्ष जी के बीच में तनाव अब इतना ज्यादा बढ़ गया है कि, सब कुछ स्पष्ट दिखाई देने लगा है। वैसे मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में दिग्विजय सिंह भी गजब के किरदार हैं। ऐसा कोई नेता नहीं जिसके साथ दिग्विजय सिंह का तनाव न हो। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!