मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस की बटालियन नंबर 25 में ब्लास्ट हो गया। इसमें एक हवलदार और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार के लिखे जाने तक स्थिति गंभीर थी।
भोपाल मॉक ड्रिल में ब्लास्ट: लापरवाही, हादसा या साजिश
पुलिस की ओर से बताया गया है कि, बटालियन नंबर 25 में मॉक ड्रिल चल रही थी। इसी दौरान अचानक डेटोनेटर ब्लास्ट कर गया। आईजी इंटेलिजेंस डॉक्टर आशीष ने बताया कि हर 15 दिन में CTG कमांडो मॉक ड्रिल करते हैं। गुरुवार को भी ऐसी ही ड्रिल के दौरान डेटोनेटर में ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट कैसे हुआ। इसके सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। इसकी जांच कराई जा रही है, यह पता लगाया जा रहा है कि गड़बड़ी कहां हुई।
मॉक ड्रिल क्या होता है
सुरक्षा के मामलों में की जाने वाली एक्सरसाइज को मॉक ड्रिल कहते हैं। इस दौरान एक काल्पनिक सीन क्रिएट किया जाता है और सुरक्षा बल अपराधियों से मुकाबला करते हुए आम जनता की रक्षा करते हैं। इस दौरान जमीन में छुपे हुए बम को ढूंढना, उसे निष्क्रिय करना, इत्यादि शामिल होता है। एक्सरसाइज के दौरान जवानों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाते हैं। एक्सरसाइज का उद्देश्य ही यही होता है कि, इमरजेंसी की स्थिति में स्वयं की रक्षा करते हुए अपराधियों का सामना कैसे करें।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |