मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक बड़ी कार्रवाई हुई है। BHEL सेक्टर में हथाईखेड़ा डेम के पास स्थित CLUB 90 पर पहले बुलडोजर की कार्रवाई करके उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया और उसके बाद क्लब की लीज निरस्त कर दी गई। यह कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि हाल ही में हुए फरहान खान गैंग के मामले में पता चला कि CLUB 90 में लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया।
भोपाल में फरहान खान गैंग क्या कर रहा था
भोपाल में सक्रिय फरहान खान गैंग के सदस्य TIT कॉलेज की लड़कियों को झूठे प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। फिर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता था। लड़कियों को गाय का मांस खाने, बुर्का पहनने और रोजा रखने के लिए मजबूर किया जाता था। गिरफ्तार किए गए गैंग लीडर फरहान खान ने अपने बयान में कहा कि वह लड़कियों के साथ इस प्रकार का अपराध इसलिए करता था, क्योंकि उसके समुदाय की मान्यता के अनुसार लड़कियों के साथ ऐसा करना शबाब का काम है।
CLUB 90, फरहान खान गैंग का अड्डा हुआ करता था
पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि फरहान खान गैंग के सदस्य अलग-अलग लड़कियों को लेकर CLUB 90 में आते थे। इनमें से कुछ लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम थी। इसके बावजूद, क्लब के संचालक द्वारा उन्हें प्राइवेट रूम उपलब्ध करवाए जाते थे, जहां लड़कियों के साथ बलात्कार किया जाता था और वीडियो बनाए जाते थे। यह जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने क्लब के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए क्लब को बंद करवा दिया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा गठित जांच दल ने 3 से 5 मई के बीच भोपाल का दौरा किया। जांच टीम ने मंगलवार सुबह क्लब 90 का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। इसके तुरंत बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्लब के अवैध हिस्से को सील कर दिया और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |