भोपाल। शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के विरोध में शुक्रवार शाम को महिलाओं ने भोपाल के 25 प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टीआईटी कॉलेज की एक घटना का उल्लेख करते हुए पीड़िताओं को न्याय और दोषियों को सजा देने की मांग की। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
फरहान खान गैंग के खिलाफ पूरे भोपाल में आक्रोश
वक्ताओं ने कहा कि भोपाल के फरहान खान ने एक गैंग बनाया, टीआईटी कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को को झूठे प्रेम संबंधों में फंसाकर उनका शोषण करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीआईटी कॉलेज की घटना में कुछ व्यक्तियों ने युवतियों को धोखा देकर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। साथ ही, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और अन्य लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी अपराधियों के खिलाफ सजा और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के नारे लगा रहे थे। कई स्थानों पर महिलाओं ने रैली निकालकर भी विरोध दर्ज किया।
इन स्थानों पर हुए प्रदर्शन और वक्ताओं के नाम
भोपाल के 25 प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिनमें गांधी नगर (राधिका सिंह), करोंद चौराहा (दीपा शर्मा), डीआईजी बंगला (सुनीता सूर्यवंशी), सिंधी कॉलोनी (बबली शर्मा), नादरा बस स्टैंड (राजो मालवीय), वाजपेयी नगर (भक्ति शर्मा), अशोका गार्डन (सत्यकीर्ति राणे), सोमवारा (पिंकी पंवार), लालघाटी (पिंकेशलता रघुवंशी), बैरागढ़ (नेहा बग्गा), लिली टॉकीज चौराहा (वंदना त्रिपाठी), रोशनपुरा चौराहा (प्रतिभा चतुर्वेदी), बोर्ड ऑफिस चौराहा (शालिनी वर्मा), 10 नंबर (अंजू दुबे), बीमा कुंज (माधुरी पाराशर), पिपलानी (अदिति तिवारी, रोशनी कुलकर्णी), अयोध्या नगर (अमिता जैन), आनंद नगर (किरण नेगी), भारत माता चौराहा (नेहा सीठा), नेहरू नगर चौराहा (आशा सेंगर), ऑरा मॉल चौराहा (पूर्णिमा दत्त), बावड़िया चौराहा (सरिता रजनी), बाग सेवनिया (ज्योति वर्मा), नीलबड़ (भावना गौर) और अवधपुरी चौराहा (साध्वी रंजना, कंचन जी) शामिल हैं।
प्रदर्शन की झलकियां
- प्रदर्शनकारियों ने पीड़िताओं को न्याय और दोषियों को सजा की मांग को लेकर नारे लगाए।
- कई स्थानों पर रैलियां निकाली गईं और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
- लालघाटी चौराहे पर छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
- कुछ स्थानों पर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किए गए, जिसमें अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को दर्शाया गया।
- 10 नंबर मार्केट सहित कुछ स्थानों पर लोगों को महिलाओं के खिलाफ अपराधों के विरोध में जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
इधर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि फरहान खान गैंग को भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री की ओर से फंडिंग की गई थी। लग्जरी होटल और फार्म हाउस की व्यवस्था की गई थी।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |