DOCTOR ने दवाई के साथ रोजे रखवाए, गिरफ्तार, जबलपुर की घटना पढ़िए Bhopal Samachar

0
मध्य प्रदेश की जबलपुर शहर में अजीब प्रकार का अपराध सामने आया है। डॉक्टर खालिद खान ने एक बीमार लड़की को दवाई दी और उसका ब्रेनवाश करते हुए बताया कि यदि उसे जल्दी से ठीक होना है तो रोजा रखना होगा। लड़की ने नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। घरवालों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

डॉक्टर ने नमाज पढ़ने और रोजा रखने के लिए कहा, लड़की ने बताया

तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि, आरोपी डॉक्टर खालिद खान मूल रूप से होम्योपैथिक डॉक्टर है। क्रेशर बस्ती इलाके में वह अपना क्लीनिक संचालित करता है। अगस्त 2024 में लड़की अपना इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। इसी दौरान इलाज के साथ डॉक्टर ने उसका ब्रेनवाश भी कर दिया। लड़की अपने परिवार और खास तौर पर परिवार के अंदर धार्मिक गतिविधियों से दूर होने लगी। परिवार वालों को जब शक हुआ तो उन्होंने नजर रखना शुरू किया। पता चला कि वह डॉक्टर से नियमित रूप से फोन पर बात करती है। काउंसलिंग के दौरान लड़की ने अपने परिवार वालों को बताया है कि वह रोजा रखती है और नमाज पढ़ती है। इसके लिए डॉक्टर ने उसे प्रोत्साहित किया है। 

डॉक्टर ने खतरनाक बीमारी और मौत का डर दिखाया था

यह जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिवार वाले पुलिस थाने पहुंचे और सारा मामला सुनाया। लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है। इसलिए पुलिस ने मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2021 के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ की। प्राथमिक पूछताछ में पाया गया कि डॉक्टर ने लड़की का ब्रेनवाश किया। उसे बताया कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसकी मृत्यु होने वाली है। उसकी बीमारी का संक्रमण उसके परिवार में भी हो जाएगा। लेकिन यदि वह नियमित रूप से नमाज पड़ती है और रमजान के महीने में रोजा रखती है तो उसकी और उसके परिवार की जिंदगी बची रहेगी। 

डॉक्टर की साजिश या डॉक्टर भी साजिश का शिकार

पुलिस ने डॉक्टर खालिद खान को गिरफ्तार कर लिया है। इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है। पुलिस की इन्वेस्टीगेशन पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि डॉक्टर खालिद खान कौन है। उसने गरीब बस्ती में ही क्लिनिक क्यों खोला। क्या सचमुच वह इलाज के बहाने लोगों का ब्रेन वॉश कर रहा था। क्या उसने इस लड़की के अलावा भी किसी को शिकार बनाया है। कहीं ऐसा तो नहीं की डॉक्टर खालिद खान ही किसी साजिश का शिकार हो गया है। हर सवाल का जवाब पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही मिलेगा। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!