Space Science - दुनिया का पहला स्टार्टअप जो चंद्रमा पर पहुंच गया, 2 साल पहले $1 में बिक गया था

पृथ्वी से चंद्रमा पर पहुंचने वाले अब तक पांच देश थे। अब इस लिस्ट में एक कंपनी का नाम भी जुड़ गया है। अमेरिका का एक ऐसा स्टार्टअप चंद्रमा पर पहुंच गया है जो एक बार दिवालिया हो चुका है और दूसरी बार सिर्फ $1 में, अर्थात ₹50 में बिक गया था। जिस कंपनी ने खरीदा है, उसने भी इसे बेचने के लिए ही खरीदा था। 

The world's first commercial lunar mission

यह दुनिया का पहला व्यवसायिक चंद्र अभियान है, जो पहले ही बार में सफल हो गया है। इसके "Blue Ghost" नाम के Lander ने रविवार को चंद्रमा की कक्षा से नीचे उतारते हुए चंद्रमा के उत्तर पूर्वी किनारे पर एक प्राचीन ज्वालामुखी की गुंबद (Volcanic Dome) की ढलान पर लैंडिंग की है। यह अपने आप में किसी हॉलीवुड फिल्मी सीन से कम नहीं था। इसके क्रश हो जाने या फिर किसकी टांग टूट कर इसकी गिर जाने की संभावना बहुत थी। 

Will work for transportation from Earth to Moon 

Blue Ghost" नाम के Lander को पृथ्वी से चंद्रमा तक वैज्ञानिक उपकरण और पेलोड इत्यादि पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA की ओर से इसे 93.3 मिलियन डॉलर का पहला आर्डर भी मिल गया है। यह मिशन दिनांक 15 जनवरी 2025 को SpaceX के Falcon 9 रॉकेट से लॉन्च हुआ था एवं 2 मार्च 2025 को चंद्रमा के Mare Crisium क्षेत्र में सफलतापूर्वक लैंड हो गया है। 

The world's first startup to reach the moon

चंद्रमा पर पहुंचने वाले पहले स्टार्टअप का नाम Firefly Aerospace है। इसके पिता यानी संस्थापक का नाम इंजीनियर टॉम मार्क्यूज़िक है। इसकी कहानी बड़ी फिल्मी है। इस कंपनी की स्थापना सन 2014 में हुई थी। तब इसका नाम  "Firefly Space Systems" रखा गया था। इसका मुख्यालय सेडर पार्क, टेक्सास, अमेरिका में है। यह कंपनी, दूसरी प्राइवेट कंपनियों के सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च करने का काम करने के लिए शुरू की गई थी। इसने दावा किया था कि यह दुनिया की सबसे सस्ती कंपनी होगी जो किसी भी प्राइवेट कंपनी के सैटेलाइट को पृथ्वी के ऑर्बिट में स्थापित कर देगी। 

सन 2017 - सबसे पहले कंपनी दिवालिया हो गई

संस्थापक इंजीनियर टॉम मार्क्यूज़िक ने इस कंपनी को शुरू करते समय कहा था कि यह कंपनी न्यू स्पेस आंदोलन का प्रमुख हिस्सा बनने जा रही है। अंतरिक्ष उद्योग में क्रांति की शुरुआत कर रही है परंतु सस्ती सेवाओं के चक्कर में यह कंपनी 2017 में दिवालिया हो गई। पूरे अमेरिका में किसी ने इस कंपनी को नहीं खरीदा। तब यूक्रेन के एक कारोबारी मैक्सिम पॉलीकोव ने ने इस कंपनी को खरीद कर सबसे पहले इसका नाम बदला। Firefly Space Systems से Firefly Aerospace घोषित किया। फिर काम शुरू किया। 

सन 2022 - दूसरी बार कंपनी को सिर्फ $1 में बेच दिया गया

2021 में इस कंपनी का पहले लांच असफल हो गया था। 2022 में अमेरिका की सरकार के दबाव के कारण मैक्सिम पोल्याकोव ने अपनी हिस्सेदारी अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म AE Industrial Partners को सिर्फ $1 में बेच दी। यह डील फरवरी के महीने में हुई। अक्टूबर 2022 में पहली बार इस कंपनी को एक सफलता मिली और यह कंपनी पृथ्वी के ऑर्बिट में सैटेलाइट पहुंचने वाली सबसे सस्ती कंपनी बन गई। 

सन 2025 - चंद्रमा पर पहुंचने वाली पहली प्राइवेट कंपनी 

Firefly Aerospace चंद्रमा पर पहुंचने वाली पहली प्राइवेट कंपनी बन गई है। इसके पहले तक सिर्फ रूस, अमेरिका, चीन, भारत तथा जापान चंद्रमा तक पहुंचे हैं। आज जब कंपनी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्द हो रहा है तो तारीख (3 मार्च 2025) को, Firefly Aerospace का नेतृत्व इसके सीईओ बिल वेबर (Bill Weber) कर रहे हैं। इन्होंने सन 2023 में ही कंपनी का कंट्रोल अपने हाथ में लिया था। 

चंद्रमा पर पहुंचने वाली पहली कंपनी बिकाऊ है

इस कंपनी की मालिक AE Industrial Partners है जो एक इक्विटी फर्म है। इसका काम है बर्बाद हो चुकी कंपनियों को खरीद कर उन्हें चालू करना और फिर मोटा मुनाफा कमा कर बेच देना। इस पर्सपेक्टिव से देखे तो चंद्रमा पर पहुंचने वाली पहली कंपनी Firefly Aerospace आज भी बिकाऊ है। ✒ उपदेश अवस्थी। 
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
विनम्र अनुरोध - कृपया हमें Google News पर Follow करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए Telegram channel सब्सक्राइब करें एवं हमारे WhatsApp community ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। तकनीकी से जुड़े समाचार प्राप्त करने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });