8 फरवरी को विदिशा में एक लड़की और 14 फरवरी को श्योपुर में घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक मृत्यु हो गई। 15 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी एक 25 वर्षीय युवक की अचानक मृत्यु हो गई। तीनों घटनाएं अलग-अलग शहरों में घटित हुई है लेकिन तीनों के बीच एक कॉमन फैक्टर है। मृत्यु के समय डीजे बज रहा था।
सबसे पहले तीनों घटनाओं का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15 फरवरी को भोपाल में 25 वर्षीय युवक सागर वर्मा शनिवार देर रात दोस्त के साथ चाउमिन खाने निकला था। दोस्त बाइक चला रहा था और सागर पीछे बैठा था। माता मंदिर चौराहा के पास सागर अचानक बाइक से नीचे गिरा, इससे दोस्त घबरा गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सागर वल्लभ भवन में किसी अधिकारी की कार चलाता था, इस साल उसकी शादी की तैयारी थी। युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं। परिवार में सागर के अलावा उसका एक छोटा भाई है।
दिनांक 14 फरवरी को श्योपुर में रात करीब 11 बजे की है। 27 वर्षीय प्रदीप जाट की बारात जाट छात्रावास पहुंची थी। परंपरागत स्वागत के बाद उसने दरवाजे पर तोरण मारा। फिर डीजे की धुन पर डांस करने लगा। दोबारा वह घोड़ी पर बैठा तो कुछ देर बाद बेसुध होकर गिर पड़ा। बारातियों ने उसे तुरंत घोड़ी से उतारा और सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को प्रदीप का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि प्रदीप जाट पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है। चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं।
दिनांक 8 फरवरी को विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। ये घटना रात करीब 10 बजे की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि 23 वर्षीय परिणीता जैन मंच पर मिक्स्ड सॉन्ग पर डांस कर रही है। इसी दौरान 'लहरा के बलखा के..' गाना बजता है। युवती इस गाने पर डांस स्टेप करती है। तभी अचानक खड़े-खड़े ही मुंह के बल मंच पर गिर जाती है। जिससे उसकी मौत हो गई।
तीनों घटनाओं का कॉमन फैक्टर
तीनों घटनाएं अलग-अलग शहरों में हुई है और तीनों का एक दूसरे से कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है लेकिन तीनों के बीच में कुछ बातें सामान्य है। 1. तीनों की मृत्यु रात के समय जब ध्वनि प्रदूषण कम हो जाता है, तब हुई है। 2. तीनों की मृत्यु के समय डीजे बज रहा था। डॉक्टर ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है परंतु हार्ट अटैक का कारण नहीं बताया।
हार्ट अटैक से मृत्यु पर डीजे का क्या दोष
हम जानते हैं कि इससे पहले किसी ने भी हार्ट अटैक से होने वाली अचानक मृत्यु के मामले में डीजे को दोषी नहीं बताया है परंतु हम (Bhopal Samachar Dot Com) सरकार के ध्यान में इस बात को लाना चाहते हैं। हम बताना चाहते हैं कि, किसी वायरस के संक्रमण, अथवा किसी वैक्सीन, अथवा किसी भी अन्य कारण से मानव शरीर में एक परिवर्तन हो गया है। हार्ट अटैक के बाद तत्काल मृत्यु हो जाती है। पूर्व में हार्ट अटैक के बाद चिकित्सा के लिए समय मिल जाता था। अब 10 मिनट का समय भी नहीं मिलता है। हम मानव शरीर के अंदर हुए परिवर्तन को नहीं बदल सकते हैं परंतु हार्ट अटैक के कारण को रोकने का प्रयास कर सकते हैं।
कई सारी मेडिकल रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि डीजे की तेज आवाज के कारण हृदय की गति बढ़ जाती है, रक्तचाप बढ़ जाता है, और तनाव पैदा करने वाले हारमोंस का उत्पादन बढ़ जाता है। यह परिस्थितियों हार्ट अटैक का कारण होती है। लोगों की अचानक मृत्यु को रोकने के लिए, क्या हम डीजे की तेज आवाज को रोकने का प्रयोग कर सकते हैं।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।