राज्य सरकार ने 17 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता में 12% वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि एरियर की राशि का भुगतान फरवरी की सैलरी के साथ मार्च के महीने में किया जाएगा। यानी कर्मचारियों को होली से पहले दीपावली के खर्चे से भी अधिक धनराशि मिल जाएगी।
महाराष्ट्र की सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि के आदेश जारी
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर अपने कर्मचारियों के Dearness Allowance (DA) में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान कर दिया। यह बढ़ोतरी 5वें वेतन आयोग के अनिर्धारित वेतनमान के तहत 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी मानी जाएगी। राज्य सरकार के कर्मचारियों को इस वृद्धि का लंबे समय से इंतजार था। इस वृद्धि से DA 443 प्रतिशत से बढ़कर 455 प्रतिशत हो गया है। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले में 1 जुलाई, 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक के बकाया का भुगतान भी शामिल है, जो फरवरी 2025 के वेतन के साथ सरकार के एक संकल्प (GR) के अनुसार कर्मचारियों के अकाउंट में भेजा जाएगा।
मौजूदा नियम भविष्य में भी लागू रहेंगे
राज्य के वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि DA में वृद्धि से लगभग 17 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। GR में कहा गया है कि DA के संबंध में मौजूदा प्रोसेस और नियम भविष्य में भी लागू रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि संशोधित DA पर खर्च सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन और भत्ता के तहत दिए गए बजट प्रावधानों से पूरा किया जाएगा।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।