कर्मचारी तो बोनस से भी खुश हो जाते हैं। एक कंपनी के स्वामित्व में कर्मचारियों को हिस्सेदारी देना, वाकई बड़ी बात है। जिस कंपनी का ₹10 मूल्य का शेयर लोग ₹40 में खरीदने को तैयार हैं। वह कंपनी अपने कर्मचारियों को फ्री में हिस्सेदारी देने जा रही है।
LIC और SBI Life ने इस कंपनी में इन्वेस्ट किया है
Paisalo Digital एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में यह कंपनी स्मॉल कैप NBFC कंपनी कैटेगरी में शामिल है। यह कंपनी मुख्य रूप से महिलाओं को और निर्धन लोगों को छोटे-मोटे बिजनेस करने के लिए BUSINESS LOAN देती है। LIC - भारतीय जीवन बीमा निगम और SBI Life ने इस कंपनी में इन्वेस्ट किया है। LIC के पास 1.4% और SBI Life के पास 9.9% हिस्सेदारी है।
Paisalo Digital Limited - बोर्ड मीटिंग की सूचना
कंपनी ने अपनी बोर्ड मीटिंग 28 फरवरी को तय की है, इस मीटिंग में कर्मचारियों के लिए इक्विटी शेयरों का आवंटन किया जा सकता है, ताकि वे कंपनी के शेयरधारक (हिस्सेदार) बन सकें। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया, “Paisalo Digital Limited की ऑपरेशंस और फाइनेंस कमेटी की बोर्ड मीटिंग 28 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इसमें कंपनी के PDL ESPS 2024 के तहत शेयर आवंटन को मंजूरी दी जाएगी।”
Paisalo Digital ने 3 महीने में 62 करोड़ शुद्ध लाभ कमाया है
Paisalo Digital का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। कंपनी ने तिमाही परिणाम (Q3 FY2025) में ₹62.43 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 11% ज्यादा है। कंपनी ने ₹203.75 करोड़ की बिक्री भी की है।
हालांकि, कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 47% की गिरावट देखी, लेकिन 2 सालों में 34% का पॉजिटिव रिटर्न भी दिया है। 5 सालों में तो इस शेयर ने 196% का शानदार रिटर्न दिया है। Paisalo Digital का मार्केट कैप ₹3,605.65 करोड़ है। आज कंपनी के शेयर BSE पर 38.37 रुपये पर बंद हुए।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।