हम 50% से अधिक आरक्षण देंगे, हमें कोई नहीं रोक सकता, राहुल गांधी ने इंदौर में कहा - MP NEWS

0
मध्य प्रदेश के सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल सिटी इंदौर के नजदीक महू से रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम 50% से अधिक आरक्षण की प्रावधान के लिए कानून बनाएंगे। सबसे पहले कांग्रेस शासित राज्यों में 50% से अधिक आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाया जाएगा। ऐसा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता। राहुल गांधी ने सोमवार को महू में आयोजित कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली को संबोधित किया। 

50 फीसदी आरक्षण की दीवार को हम लोकसभा-राज्यसभा में तोड़ देंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी जातिगत जनगणना कराने से डरते हैं। वे इसे कभी नहीं कराएंगे, लेकिन 50 फीसदी आरक्षण की दीवार को हम लोकसभा-राज्यसभा में तोड़ देंगे। कोई नहीं रोक सकता। हम पहले कांग्रेस शासित राज्यों में आरक्षण 50 परसेंट से ज्यादा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाकर इस दीवार को तोड़ेंगे। बता दें कि महू में कांग्रेस की रैली में कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम, देशभर से आए कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। रैली के बाद राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर स्मारक पहुंचे और डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे इंदौर रवाना हो गए। यहां से विशेष विमान से दिल्ली चले गए।

50% आरक्षण की लिमिट क्यों निर्धारित की गई थी

यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि 50% आरक्षण की लिमिट सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित की गई थी। यह लिमिट योग्यता के विषय पर निर्धारित की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने यह माना था कि, प्रशासन को चलाने के लिए कम से कम 50% योग्य व्यक्तियों का होना अनिवार्य है। यदि सिस्टम में योग्य व्यक्ति नहीं होंगे तो पूरा सिस्टम खराब हो जाएगा। इस फैसले के बाद आरक्षण प्राप्त जातियों के ऐसे उम्मीदवार जो योग्य हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाता है बल्कि योग्य व्यक्तियों के लिए आरक्षित 50% में नियुक्ति दी जाती है।

इंदौर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ में गंगा स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होगी। भाजपा नेताओं में डुबकी लगाने की होड़ मची है। मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस विषय को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। प्रयागराज महाकुंभ भारत का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस पर कटाक्ष के कारण, यह विषय पब्लिक में चर्चा का केंद्र बन गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!