INDORE NEWS - विधवा महिला डॉक्टर ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया, पति का दोस्त आरोपी

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला डॉक्टर ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। उसने अपने पति के दोस्त पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला डॉक्टर ने बताया कि मदद करने के बहाने पति का दोस्त उसके घर आने जाने लगा था। 

घटना के बाद भाग कर अपनी सहेली के घर पहुंची

इंदौर के गुमाश्तानगर में रहने वाली एक होम्योपैथिक महिला डॉक्टर ने योगेश पुत्र कैलाश सोनी निवासी स्मृति नगर एरोड्रम नाम के व्यक्ति के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि रविवार को घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उससे मिलने आया। उसने जबरदस्ती टच किया। इसके बाद अश्लील हरकत कर उसका रेप किया। महिला डॉक्टर वहां से भागकर अपनी सहेली के यहां पहुंची। आरोपी योगेश ने जान से मारने की धमकी दी। महिला डॉक्टर के मुताबिक आरोपी को 2 माह से पहचानती है। उसके पति की मौत के बाद वह संपर्क में था। टीआई आशीष स्प्रे के मुताबिक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह महिला डॉक्टर की दूसरी शादी थी 

महिला पूर्व में अपनी सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अन्य मामलों में केस दर्ज करवा चुकी है। महिला ने दूसरी शादी इंदौर में की थी। पति की नवंबर माह में मौत होने के बाद ससुराल के लोगों से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद उसने केस दर्ज कराया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!