YOUTUBE के दर्शकों और पत्रकारों के लिए गुड न्यूज़, बेतुके वीडियो हटाए जाएंगे, चैनल बंद होंगे

Bhopal Samachar
YouTube के दर्शकों और पत्रकारों के लिए गुड न्यूज़ है। यूट्यूब की ओर से एक अभियान की घोषणा की गई है। इसमें बताया गया है कि बेतुके वीडियो हटा दिए जाएंगे और यदि कोई चैनल इसके बाद भी गलती करता है तो उसे बंद कर दिया जाएगा। 

YouTube स्टैंडर्ड मेंटेन करने के लिए क्या कर रहा है

YouTube पर हर रोज लाखों वीडियो अपलोड होते हैं। दर्शकों को नियमित रूप से नेट नोटिफिकेशन मिलते हैं। कई बार उनमें ब्रेकिंग न्यूज़ लिखा होता है। उत्सुकता के कारण TAP करते हैं तो पता चलता है कि, ब्रेकिंग न्यूज़ जैसा कुछ भी नहीं था। न्यू रिलीज मूवी का थंबनेल लगाकर कोई दूसरी फिल्म दिखा दी जाती है। कई बार संभावनाओं पर आधारित ऐसे समाचार प्रस्तुत किए जाते हैं, जो भ्रम पैदा करते हैं की घटना घटित हो गई है। कुल मिलाकर खोदा पहाड़ निकली चुहिया, और शेर का मोटा पहन कर आया भेड़िया, अब यूट्यूब से हटा दिया जाएगा। यूट्यूब की ओर से सभी कंटेंट क्रिएटर को चेतावनी जारी कर दी गई है। स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि उन्होंने इस गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो पहले उनका संबंध वीडियो हटाकर उन्हें सूचित किया जाएगा और यदि उन्होंने इसी गलती को बार-बार दोहराया तो उनके चैनल को बंद कर दिया जाएगा। 

YouTube के अभियान का क्या असर पड़ेगा

YouTube के इस अभियान का सबसे पहला असर यह होगा कि, अनावश्यक वीडियो की संख्या कम हो जाएगी। थंबनेल यानी पोस्ट में जो दिखाई देगा, वही वीडियो के अंदर मिलेगा। इसके कारण यूट्यूब के दर्शकों को राहत मिलेगी। दूसरी खास बात यह है कि, YouTube के कारण ऐसे बहुत सारे शरारती तत्व सक्रिय हो गए हैं, जिन्हें पत्रकारिता की मूलभूत जानकारी भी नहीं है। उनके वीडियो के कारण कई बार डिस्टरबेंस होता है। अब इस तरह के शरारती तत्वों को या तो पत्रकारिता सीखनी पड़ेगी या फिर उनके चैनल बंद हो जाएंगे। इसका फायदा अनुभवी और प्रशिक्षित पत्रकारों को मिलेगा। उनके वीडियो पहले से अधिक दर्शकों तक पहुंच पाएंगे। 

कंटेंट क्रिएटर के लिए यूट्यूब के नए नियम

ऐसा कोई भी वीडियो जो किसी दूसरे के कानूनी अधिकार का उल्लंघन करता है, हटा दिया जाएगा। 
सामाजिक समन्वय और सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाले वीडियो पर प्रतिबंध। 
किसी व्यक्ति या समूह को डरने अथवा धमकाने वाले वीडियो पर प्रतिबंध। 
स्वयं को नुकसान पहुंचाने हेतु प्रेरित करने वाले वीडियो पर प्रतिबंध। 
जानवरों के साथ क्रूरता अथवा हिंसा वाले वीडियो पर प्रतिबंध। 
किसी भी प्रोडक्ट की पहचान छुपाने अथवा गलत जानकारी देने वाले वीडियो पर प्रतिबंध। 
किसी भी प्रकार की बेईमानी को बढ़ावा देने वाले वीडियो पर प्रतिबंध। 
इसके अलावा एक लंबी लिस्ट है जो कंटेंट क्रिएटर को भेजी गई है। उसमें विस्तार पूर्वक उदाहरण भी बताए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस अभियान के बाद यूट्यूब पर शोर शराबा कम होगा और दर्शकों को सही जानकारी एवं शिक्षा प्राप्त होगी।

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। टेक्नोलॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!