मध्यप्रदेश किराएदारी अधिनियम का नया का ड्राफ्ट तैयार, पढ़िए नए कानून में क्या बदल जाएगा - MP NEWS

0
मध्य प्रदेश किराएदार अधिनियम अथवा मध्य प्रदेश किराएदारी अधिनियम का नया ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की ओर से सहमति मिल गई है। कैबिनेट में मंजूरी के बाद इसे विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा और उसके बाद लागू हो जाएगा। पढ़िए इस नए कानून में क्या बदल जाएगा। 

Madhya Pradesh Tenancy Act NEW

  1. रेजिडेंशियल हाउस को किराए पर लेकर कमर्शियल एक्टिविटी नहीं कर सकते। 
  2. यदि रेजिडेंशियल इलाके में मकान किराए पर लेकर उसमें व्यावसायिक गतिविधि करनी है तो एग्रीमेंट में उल्लेख करना होगा और सिक्योरिटी डिपाजिट बनी 6 महीने के किराए के बराबर होगी। 
  3. किराएदार किसी भी मकान या दुकान को किसी दूसरे व्यक्ति को किराए पर नहीं दे सकता है। 
  4. किराएदार किसी मकान या दुकान में कोई पार्टनर नहीं रख सकता है। 
  5. बिना अनुबंध के मकान मालिक किरायेदार नहीं रख पाएंगे। 
  6. निर्धारित अवधि के बाद मकान खाली करना होगा। 
  7. एग्रीमेंट खत्म होते ही किराएदार मकान खाली नहीं करता है तो उसे पहले दो माह में दोगुना और तीसरे महीने से चार गुना किराया देना होगा।
  8. शिकायत मिलने पर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। 
  9. मकान मालिक किरायेदार को तंग नहीं कर सकेगा। 
  10. आवश्यक सेवाएं बाधित करने पर मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
  11. किरायेदार किराया बढ़ोतरी से इन्कार कर सकता है। 
  12. प्राकृतिक आपदा के दौरान किरायेदार से मकान खाली नहीं कराया जाएगा। 
  13. किरायेदार की मृत्यु पर उत्तराधिकारी को रहने का अधिकार होगा। 
  14. मकान मालिक को बिना सूचना परिसर में प्रवेश का अधिकार नहीं। 
  15. किराया प्राधिकारी डिप्टी कलेक्टर से कम स्तर का नहीं होगा।
  16. यह अधिनियम केवल शहरी क्षेत्र में लागू होगा। 
  17. प्रॉपर्टी एजेंट के लिए कोई प्रावधान नहीं। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की विभिन्न न्यायालय में मकान मालिक और किराएदारों के बीच के विवादों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए सरकार ने निर्धारित किया है कि ज्यादातर विवाद कलेक्टर लेवल पर ही सॉल्व हो जानी चाहिए। इसीलिए नया अधिनियम का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!