MP NEWS - मध्य प्रदेश को 11 नए केंद्रीय विद्यालय मिले, नरेंद्र मोदी कमेटी की मंजूरी

Bhopal Samachar
0
भारत सरकार की आर्थिक मामलों की कमेटी ने पूरे देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी दे दी है। इसमें से 11 केंद्रीय विद्यालय मध्य प्रदेश में खोले जाएंगे। इस कमेटी के अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 112 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। नवीन केंद्रीय विद्यालयों को मिलाकर अब इनकी संख्या 123 हो जाएगी। 

मध्य प्रदेश के 11 नए केंद्रीय विद्यालयों की लिस्ट

  1. Ashok Nagar, District- Ashok Nagar
  2. Nagda, District Ujjain
  3. Maihar, District Satna
  4. Tirodi,  District Balaghat
  5. Barghat, District Seoni
  6. Niwari, District  Niwari
  7. Khajuraho, District Chhatarpur
  8. Jhinjhari, District Katni
  9. Sabalgarh, District Morena
  10. Narsinghgarh, District Rajgarh
  11. CAPT (Central Academy Police Training) Bhopal, Kanhasaiya 

उपरोक्त सभी केंद्रीय विद्यालय सिविल और डिफेंस सेक्टर के तहत प्रारंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों की तुलना में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा का स्तर ज्यादा अच्छा माना जाता है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाएं एवं पाठ्यक्रमों,NOTES,रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!