मध्य प्रदेश मौसम - मंडला और भोपाल में पचमढ़ी से ज्यादा ठंड, 25 साल का रिकॉर्ड टूटा - WEATHER

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश का मौसम अपना अलग रंग दिखा रहा है। यहां हिल स्टेशन पचमढ़ी पर सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है परंतु बीती रात मंडला और भोपाल में पचमढ़ी से ज्यादा ठंड थी। सिर्फ इतना ही नहीं और भी कई जिले थे जहां रात का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी से कम दर्ज किया गया है। भोपाल में तो 25 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 

MP WEATHER UPDATE - कितने जिलों का तापमान पचमढ़ी से कम है

मंडला, भोपाल और पचमढ़ी के तापमान में कोई मामूली अंतर नहीं है बल्कि काफी ज्यादा है। मंडल शहर में रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस था। भोपाल शहर में 8.2 डिग्री सेल्सियस और पचमढ़ी में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी पचमढ़ी से कम तापमान रिकार्ड किया गया है। 
  • बैतूल में 9.4 डिग्री सेल्सियस। 
  • राजगढ़ में 8 डिग्री सेल्सियस। 
  • जबलपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस। 
  • खजुराहो में 9.4 डिग्री सेल्सियस। 
  • नौगांव में 8 डिग्री सेल्सियस। 
  • रीवा में 9.5 डिग्री सेल्सियस। 
  • उमरिया में 7.4 डिग्री सेल्सियस। 
  • मलाजखंड में 9.5 डिग्री सेल्सियस। 

इस बार भोपाल वालों के लिए पचमढ़ी में वीकेंड बेस्ट है

भोपाल के ऐसे लोग जो शनिवार को लंच के बाद वीकेंड के लिए जाना चाहते हैं उनके लिए पचमढ़ी बेस्ट है। पचमढ़ी में एक प्रकार से गुलाबी सर्दी पड़ रही है। यहां दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। अर्थात मौसम का पूरा मजा ले सकते हैं। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान -जेट स्ट्रीम नीचे आते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी

मौसम वैज्ञानिक कुमार ने बताया कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। एक दिन में ही 18 किमी रफ्तार बढ़ी है। इस वजह से प्रदेश में भी सर्द हवाएं आ रही हैं। अभी हवा की ऊंचाई 12.6 किमी है। जब यह नीचे बहेगी, तब ठंड का असर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है

गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान लुढ़क गया। पचमढ़ी में टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालाघाट जिले के मलाजखंड में पारा 23.3 डिग्री रहा। इसी तरह सीधी में 24.2 डिग्री, सिवनी में 25 डिग्री, बैतूल-रायसेन में 25.2 डिग्री, उमरिया में 25.7 डिग्री, नरसिंहपुर में 26 डिग्री, सतना में 26.5 डिग्री, धार में 26.7 डिग्री, टीकमगढ़, शिवपुरी, नौगांव, रीवा-दमोह में 27 डिग्री, रतलाम में 27.2 डिग्री, सागर में 27.4 डिग्री, गुना में 27.5 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें, तो भोपाल में 27.2 डिग्री, इंदौर में 25.9 डिग्री, ग्वालियर में 27.5 डिग्री, उज्जैन में 27 डिग्री और जबलपुर में तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल में ठंड ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

नवंबर में भोपाल में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़क रहा है। यह 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो रिकॉर्ड है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में इस महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!