UP employees news - एडवांस सैलरी के साथ बोनस भी मिलेगा

Bhopal Samachar
उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही वेतन मिल जाएगा। 31 अक्टूबर को दीपावली होने के कारण 30 अक्टूबर तक वेतन जारी करने निर्णय लिया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, दीपावली से पहले ही राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वित्त विभाग ने बोनस देने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर उसे मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलते ही विभाग संबंधित आदेश जारी कर देगा।

उत्तर प्रदेश में सभी प्रकार की वेतन और पेंशन दीपावली से पहले देने के आदेश

वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के स्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 अक्टूबर को दीपावली, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा और तीन नवंबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती है। त्योहार को देखते हुए राज्य कर्मचारियों व सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों-पारिवारिक पेंशनरों को अक्टूबर माह का वेतन व पेंशन का भुगतान 30 अक्टूबर तक किया जाए।

दीपावली 2024 - उत्तर प्रदेश शासकीय कर्मचारियों को सैलरी एडवांस आदेश की कॉपी




विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!