दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी को सलाह, शिवराज सिंह से सावधान रहें - NEWS TODAY

कमलनाथ के दिल्ली चले जाने के बाद दिग्विजय सिंह एक बार फिर सार्वजनिक रूप से चाणक्य की भूमिका में नजर आए। उन्होंने अपने चंद्रगुप्त (जीतू पटवारी) के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को परामर्श दिया के मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सावधान रहें। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि, केंद्रीय कृषि विभाग में बड़ा घोटाला हो सकता है। 

मैं मोदी जी से अनुरोध करूंगा: दिग्विजय सिंह

राजधानी भोपाल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सरसंचालक श्री दिग्विजय सिंह ने कहा, 2004 के बाद जैसे ही शिवराज सिंह चौहान, जो किसान पुत्र कहलाते हैं, कृषि विभाग का सबसे ज्यादा सत्यानाश उनके कार्यकाल में हुआ है। अब वे केन्द्र सरकार में कृषि मंत्री हैं तो मैं मोदी जी से अनुरोध करूंगा कि वे जैसा कहते हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। तो शिवराज सिंह चौहान के कृषि मंत्रालय पर थोड़ा नजर रखें।

कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, कमल पटेल से ज्यादा भ्रष्ट है: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने यह भी कहा-पहले कृषि मंत्री कमल पटेल थे और अब एदल सिंह कंषाना जी हैं। कृषि विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में ये उनसे आगे निकल गए हैं। मप्र में 8 टेस्टिंग लैबोरेटरी हैं। सर्वदलीय कमेटी बनाकर गोदामों से खाद मंगाकर टेस्टिंग करा लीजिए। जिस खाद में गड़बडी निकले उस खाद निर्माता कंपनी पर कार्रवाई कीजिए। दिग्विजय ने कहा हमारे जमाने में ट्रांसपोर्ट विभाग बड़ा कमाऊ विभाग हुआ करता था अब कृषि विभाग ने उसे पीछे छोड़ दिया है। झूठे आंकड़े देकर हजारों करोड़ का कृषि विभाग में घोटाला हुआ है। ऑर्गेनिक खेती के नाम पर सब्सिडी देने के लिए फर्जी नामों पर पैसे ले लिए गए। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!