MP BY ELECTION - बुधनी में प्रत्याशी कोई भी हो, चेहरा कार्तिकेय सिंह ही होंगे ताकि....

0
मध्य प्रदेश के सबसे हाई प्रोफाइल बुधनी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने भले ही पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है परंतु विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का चेहरा कार्तिकेय सिंह चौहान ही होंगे। सारा इंतजाम कर दिया गया है और नॉरेटिव सेट करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 

एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए कार्तिकेय को लेकर मोदी तक गए 

भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद नहीं चलता। बुधनी विधानसभा सीट से यदि कार्तिकेय सिंह चौहान को टिकट चाहिए तो उन्हें साबित करना होगा कि वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। उनका अस्तित्व, शिवराज सिंह चौहान के अस्तित्व से अलग है। यह बात प्रमाणित करने के लिए दर्जनों वीडियो, टीवी न्यूज़ और बड़े प्रतिष्ठित अखबारों में छपी खबरों की फाइल बनाई गई थी। जब इस फाइल से कोई काम नहीं चला तो कार्तिकेय सिंह चौहान का एलिजिबिलिटी टेस्ट करवाने के लिए श्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पास तक गए परंतु मोदी तो मोदी हैं, व्यापमं थोड़े ही है। 

प्रत्याशी नहीं है तो क्या, जीत का सेहरा कार्तिकेय सिंह के सिर पर ही सजाया जाएगा

जब पप्पू पास नहीं हो पाया तो टिकट किसी और को ना मिल जाए इसलिए फटाक से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम आगे बढ़ा दिया गया। कोई किंतु-परंतु परेशान ना कर सके इसलिए रमाकांत भार्गव के लिए सज रहे रथ का फोटो भी वायरल करवा दिया। अब प्लान-बी एक्टिवेट हो चुका है। पार्टी की तरफ से रमाकांत भार्गव प्रत्याशी है परंतु बुधनी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का चेहरा कार्तिकेय सिंह चौहान होंगे। इसके पीछे सीधा उद्देश्य यह है कि, 2028 का विधानसभा चुनाव कार्तिकेय सिंह चौहान को ही लड़वाना है। इसलिए स्वयं झारखंड जा रहे हैं। ताकि उपचुनाव में जीत का सेहरा सुपुत्र के सिर पर सजाया जा सके। 

नेगेटिव सेट करने के लिए टूल किट

✔ 2023 के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह मुख्यमंत्री थे और अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक दिन के रोड शो के लिए भी नहीं गए थे। कार्तिकेय सिंह चौहान ने ही शिवराज सिंह चौहान को बुधनी विधानसभा से जिताया था। चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन, दोनों काम देखे थे। 
(यानी कार्तिकेय सिंह चौहान चुनाव का प्रचार और चुनाव के प्रबंधन, दोनों में दक्ष हो चुके हैं।)
✔ शिवराज सिंह चौहान तो झारखंड विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। (यानी वह बुधनी में प्रचार नहीं करेंगे।
शिवराज सिंह बुधनी से छह बार विधायक रहे हैं। इसलिए यह उपचुनाव उनकी प्रतिष्ठा का विषय है। 
(ताकि कोई शिवराज सिंह परिवार की सक्रियता पर सवाल ना उठा पाए।)
✔ भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव शिवराज सिंह चौहान के परिवार के सदस्य की तरह हैं। 
(मैसेज लाउड एंड क्लियर, रमाकांत भार्गव को शिवराज सिंह ने ही टिकट दिलवाया है।)
✔ कार्तिकेय सिंह का नाम पैनल में दूसरे नंबर पर था। 
(रमाकांत के बाद कार्तिकेय ही सबसे दमदार हैं। ताकि 2028 के लिए कोई दावेदारी के बारे में तैयारी ही ना करें।)
✔ कांग्रेस पार्टी ने राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। किरार वोट शिफ्ट हो सकते हैं। उन्हें रोकने के लिए कार्तिकेय सिंह चौहान जरूरी है। 
(भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के बड़े नेताओं को संकेत, बुधनी में दखल दिया तो जातिगत समीकरण बिगाड़ सकता है। हार का जिम्मेदार भोपाल वाला होगा।
उपदेश अवस्थी। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!