BHOPAL SAMACHAR - महिला शिक्षक के खिलाफ छात्राओं का उग्र प्रदर्शन, स्कूल का फर्नीचर तोड़ दिया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सरोजिनी नायडू कन्या विद्यालय (नूतन गर्ल्स स्कूल) में पढ़ने वाली लड़कियों ने आज ऐसा ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। स्कूल की ज्यादातर लड़कियां प्रदर्शन में शामिल थी। वह महिला शिक्षक वर्षा झा को हटाने की मांग कर रही थी। उन्होंने नारेबाजी की, सड़क पर ट्रैफिक जाम किया। यहां तक की स्कूल का फर्नीचर भी तोड़ दिया। लड़कियों का विरोध प्रदर्शन तब तक बंद नहीं हुआ जब तक कि, महिला शिक्षक को हटाने का ऐलान नहीं कर दिया गया। 

भोपाल के सरोजिनी नायूड स्कूल में छात्राओं का उग्र प्रदर्शन

दिनांक 4 सितंबर 2024 की सुबह तक सरोजिनी नायडू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सबकुछ सामान्य था, लेकिन, दोपहर होते-होते वहां हंगामा शुरू हो गया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि पढ़ाई की जगह उनसे स्कूल में साफ-सफाई कराई जाती है। वे 5 मिनट देरी से आती हैं तो उन्हें सजा दी जाती है। स्कूल में बेहतर पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं है। उनसे कूड़ा-कचरा बीनने के लिए कहा जाता है। इस तरह के आरोप लगा-लगाकर छात्राओं ने उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बीच उन्होंने तोड़-फोड़ भी शुरू कर दी। क्लासरूम के सीलिंग फैन, अलमारी और फर्नीचर तोड़ दिए। इस हंगामे के बीच कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें इलाज के लिए भेज दिया गया।

डायरेक्टर RSK ने महिला शिक्षक वर्षा झा को हटाने का ऐलान किया

लड़कियों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा था। उनका कहना था कि जब तक उन पर अत्याचार करने वाली महिला शिक्षक वर्षा झा को हटा नहीं दिया जाएगा तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा। वैसे तो भोपाल पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहती है परंतु इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन की उम्मीद उन्हें भी नहीं थी। इसलिए SDM एवं राज्य शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर को बुलाया गया। इधर कांग्रेस पार्टी के विधायक आरिफ मसूद भी स्कूल पहुंच गए। राज्य शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर ने आरोपी महिला शिक्षक वर्षा झा को तत्काल हटाने का ऐलान किया। SDM और विधायक ने लड़कियों को इस फैसले के बारे में अवगत कराया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। राज्य शिक्षा केंद्र ने बताया कि महिला शिक्षक को अनिश्चितकालीन अवकाश पर भेज दिया गया है। लड़कियों की दूसरी मांग, स्कूल के समय में बदलाव के लिए भी एसडीएम वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!