MP NEWS - रीवा के बाद सागर में भी दीवार गिरी, 9 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा के बाद सागर में भी दीवार गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया है। सागर में नौ बच्चों की मौत हुई है जबकि दो घायल है। यह घटना रविवार सुबह 10:00 बजे, रैली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में हुई। JCB से मालवा हटाकर बच्चों की डेड बॉडी को बाहर निकल गया। 

हरदौल मंदिर से लगे मकान की दीवार गिरी

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह से ही लोग शिवलिंग बनाने पहुंच जाते हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में आए थे। मंदिर में जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, उसके लगे मकान की दीवार अचानक ढह गई। 

50 साल पुराना था जर्जर मकान

यह मकान करीब 50 साल पुराना है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कमजोर हो रहा था। मंदिर में जहां हादसा हुआ, वहां की जमीन भी पानी की वजह से धंस गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर परिषद कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। ​​​​​​रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे।

हादसे में इन बच्चों की मृत्यु हुई

  1. ध्रुव पिता जगदीश यादव (12 वर्ष)
  2. नितेश पिता कमलेश पटेल (13 वर्ष)
  3. आशुतोष पिता मान सिंह प्रजापति (15 वर्ष)
  4. प्रिंस पिता अशोक साहू (12 वर्ष)
  5. पर्व पिता फूल कुमार विश्वकर्मा (10 वर्ष)
  6. दिव्यांश पिता निलेश साहू (10 वर्ष)
  7. देवराज पिता गोविंद साहू (8 वर्ष)
  8. वंश पिता यशवंत लोधी (10 वर्ष)
  9. हेमंत पिता भूरे (10 वर्ष)

घायल बच्चों के नाम

  1. सुमित प्रजापति
  2. खुशबू 

प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने, घटना पर अशोक व्यक्त करते हुए अपने संदेश में लिखा है कि, मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वाले बच्चों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });