BHOPAL SAMACHAR - शिवराज सिंह ने CPA को शटडाउन कर दिया था, मोहन सिंह रीस्टार्ट करेंगे

0
CPA अर्थात Capital Project Administration, Bhopal (हिंदी; राजधानी परियोजना प्रशासन) को पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शटडाउन कर दिया था, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसे रीस्टार्ट करने वाले हैं। राजधानी दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और इस मुद्दे पर मदद मांगी।

CPA BHOPAL को शिवराज सिंह ने बोझ बताया था, मोहन सिंह ने महत्वपूर्ण बताया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार से दिल्ली में है। अब तक आठ मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल नगर में राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) सड़कों, पार्कों और भवनों के निर्माण, विकास और रखरखाव के अलावा नजूल भूमि की सुरक्षा और विकास के कार्य करने वाली संस्था रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री से इस संस्था को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। जिससे भविष्य में सीपीए पुनः भोपाल शहर की विकास गतिविधियों में योगदान दे सके। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में राज्य शासन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। 

मोहन यादव की पूरी पॉलिटिक्स शिवराज सिंह के आसपास 

मंत्रालय में यह चर्चा आम हो गई है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पूरी पॉलिटिक्स शिवराज सिंह के आसपास घूम रही है। कभी वह शिवराज सिंह चौहान की तरह लाडली बहनों के भाई और उत्सव मनाते हुए दिखाई देते हैं तो कभी शिवराज सिंह के फैसलों के खिलाफ, अपने विचार प्रकट करते हैं। उनके फैसलों को पलट देते हैं।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!